अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ रोशन उपाध्याय ने बताया कि जुड़वा को ट्विंस, तीन बच्चों के जन्म को ट्रिप्लेट्स और चार बच्चाें के जन्म को क्वाड्रूप्लेट्स कहा जाता है। नगरी की महिला ने क्वाड्रूप्लेट्स से चार बच्चों को जन्म दी है। 3 से 5 लाख डिलवरी में ऐसा एक बार होता है।
अच्छी बात यह है कि चारों बच्चे और प्रसूता पांचों स्वस्थ हैं। बच्चों का जन्म 15 मार्च को हुआ है। हाई बीपी, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के कारण महिला नगरी से रेफर होकर धमतरी पहुंची थी। सोनोग्राफी के माध्यम से पहले से ही परिवार को चार बच्चों को जानकारी दी। ऑपरेशन से डिलवरी हुई है। पहला बच्चा 1.500 किग्रा, दूसरा 1.300 किग्रा, तीसरा बच्चा 1.100, चौथा 900 ग्राम का है।
Ajab Gajab: क्या बोले बच्चों का पिता ?
इस मौके पर बच्चों के पिता ने कहा कि वह मजदूरी करते हैं और घर में और कोई कमाने वाला नहीं है। परिवार में बहुत सालों से बच्चे की चाह थी। 5 साल से कोशिश कर रहे थे, पर बच्चे नहीं हो रहे थे। अब एक साथ चार बच्चे हो गए, तो बहुत खुशी है…. लेकिन चिंता भी है। उनका कहना है कि अगर एक बच्चा होता तो पालन-पोषण आसान होता, पर चार बच्चों को पालना मुश्किल है। उन्होंने सरकार से मदद की मांग की है। परिवार के लोग भी बहुत खुश हैं और सभी बच्चे और मां को देखने अस्पताल आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें
CG Ajab Gajab: भाजपा नेता के घर चोरी करने घुसा युवक, कुछ न मिला तो खाया खाना फिर… लोगों में दहशत
सर्जन ने ये बताया कारण
डॉ रोशन उपाध्याय ने बताया कि ट्रिप्लेट्स, क्वाड्रूप्लेट्स की स्थिति चार प्रमुख कारणों से होती है। इनमें पहला एक से अधिक अंडाणु का निषेचित होना। दूसरा एक निषेचित अंडाणु का अंदर से कई भागों में बंट जाना। तीसरा परखनली शिशु के माध्यम से दो या तीन शिशुओं का जन्म, लेकिन कॉमन भी माना जाता है। चौथा लेट डिलवरी, लेट मैरिज से ऐसी स्थिति बनती है।इस गांव के हर घर में जुड़वा बच्चे
- केरल के मलप्पपुरम जिले में स्थित कोडिन्ही गांव को ट्विन टाउन के नाम से जाना जाता है। यहां असामान्य रूप से बड़ी संया में जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। इस गांव में प्राय: हर घर में जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं।
- इंडियाना में एक 42 साल की महिला के नाम एक साथ 11 बच्चों को जन्म देने का रिकार्ड है। महिला का नाम मारिया हर्नानडेस है।
- आफ्रिका के मोरक्को की एक महिला ने 10 बच्चों को जन्म दी है। इनमें 7 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं। प्रेग्नेंसी जांच के दौरान डाक्टर ने इन्हें 6 बच्चे एक्सपेक्ट करने की बात कही थी।
- पूर्व में जगदलपुर में सुकमा की एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दी थी। इनमें 2 लड़कें और 2 लड़कियां शामिल हैं। पूर्व में भी इस तरह के केस आ चुके हैं।