पुलिस ने बलात्कार के मामले में छह माह से फरार चल रहे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। पकड़े युवक पर खुद की भतीजी के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी गुजरात के सूरत शहर में छिपा हुआ था।
झांसी में ले जाकर भतीजी से बलात्कार
सीओ शहर मुनेश कुमार मीणा ने बताया कि पिछले साल महिला थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। इसमें बताया कि युवक लूट के आरोपी के साथ मिलकर अपनी ही भतीजी का अपहरण कर ले गया। जिसने झांसी में भतीजी के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। धौलपुर आते ही आरोपी को दबोचा
सीओ ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए महिला थाने के एएसआई बलविंदर सिंह व कांस्टेबल धर्मा समेत की टीम गठित की गई। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित धौलपुर आया हुआ है। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छह माह से सूरत में रहकर मजदूरी कर रहा था। आरोपी का दूसरा साथी लूट मामले में जेल में बंद है।