scriptसात फेरे लेने के बाद अचानक दुल्हन ने जाने से किया इनकार, बिना दुल्हन के लौटी बारात; जानें क्यों? | After marriage bride refused to go with husband in Dholpur | Patrika News
धौलपुर

सात फेरे लेने के बाद अचानक दुल्हन ने जाने से किया इनकार, बिना दुल्हन के लौटी बारात; जानें क्यों?

विदाई के समय दुल्हन ने अचानक दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। दुल्हन के निर्णय से समारोह में सभी भौचक्के रह गए।

धौलपुरMar 08, 2025 / 12:52 pm

Lokendra Sainger

dholpur news

प्रतीकात्मक तस्वीर

धौलपुर शहर में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक शादी संपन्न होने के बाद विदाई के समय दुल्हन ने अचानक दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। दुल्हन के निर्णय से समारोह में सभी भौचक्के रह गए। दुल्हन ने दूल्हे के हाथ कांपने की बात कहते हुए शादी से मना कर दिया। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन अंत में बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
दुल्हन दीपिका पुत्री गिरीश कुमार ने बताया कि उसकी शादी करौली जिले के कल्याणी गांव निवासी प्रदीप पुत्र रामजीलाल से तय हुई थी। गुरुवार को दूल्हा प्रदीप बारात लेकर यहां हाउसिंग बोर्ड दुल्हन के घर पहुंचा। यहां पर शादी की सभी रस्में हुई। दुल्हन का आरोप है कि उसकी मांग में सिंदूर भरने की रस्म के दौरान प्रदीप के हाथ कांपने लगे। जिस वजह से दूल्हा उसकी मांग नहीं भर पाया। उधर, प्रदीप ने बताया है कि दुल्हन के आरोपों को गलत बताया है। कहा कि लडक़ी के परिवारजनों की ओर से तीन दफा देखने के बाद ही शादी तय हुई थी।

बैरंग लौटी बारात

प्रदीप ने बिना किसी उचित कारण के दुल्हन को सभी रस्में होने के बाद नहीं भेजने के आरोप लगाए। उधर, मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। हैड कांस्टेबल गिरीश कुमार ने बताया कि दुल्हन दीपिका के मना करने के बाद वर-वधू पक्ष में समझाइश भी की गई। लेकिन आपस में बात नहीं बनने पर बारात बैरंग लौट गई।

Hindi News / Dholpur / सात फेरे लेने के बाद अचानक दुल्हन ने जाने से किया इनकार, बिना दुल्हन के लौटी बारात; जानें क्यों?

ट्रेंडिंग वीडियो