दुल्हन दीपिका पुत्री गिरीश कुमार ने बताया कि उसकी शादी करौली जिले के कल्याणी गांव निवासी प्रदीप पुत्र रामजीलाल से तय हुई थी। गुरुवार को दूल्हा प्रदीप बारात लेकर यहां हाउसिंग बोर्ड दुल्हन के घर पहुंचा। यहां पर शादी की सभी रस्में हुई। दुल्हन का आरोप है कि उसकी मांग में सिंदूर भरने की रस्म के दौरान प्रदीप के हाथ कांपने लगे। जिस वजह से दूल्हा उसकी मांग नहीं भर पाया। उधर, प्रदीप ने बताया है कि दुल्हन के आरोपों को गलत बताया है। कहा कि लडक़ी के परिवारजनों की ओर से तीन दफा देखने के बाद ही शादी तय हुई थी।
बैरंग लौटी बारात
प्रदीप ने बिना किसी उचित कारण के दुल्हन को सभी रस्में होने के बाद नहीं भेजने के आरोप लगाए। उधर, मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। हैड कांस्टेबल गिरीश कुमार ने बताया कि दुल्हन दीपिका के मना करने के बाद वर-वधू पक्ष में समझाइश भी की गई। लेकिन आपस में बात नहीं बनने पर बारात बैरंग लौट गई।