CG Nikay Chunav Result 2025: दुर्ग नगर निगम
इस जीत के साथ ही अल्का बाघमार शहर की बारहवीं और चौथी महिला महापौर होंगी। वे कांग्रेस के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल की जगह लेंगी। अल्का बाघमार के पहले महिला महापौर के रूप में पूर्व सांसद सरोज पांडेय दो बार और चंद्रिका चंद्राकर एक बार निगम का नेतृत्व कर चुकीं हैं।
नगर निगम के सदन में 60 प्रतिनिधि पार्षदों के चुनाव के लिए शहर के 2 लाख 37 हजार 955 में से 1 लाख 51 हजार 763 मतदाताओं ने मत दिया।
चुनाव मैदान में उतरे महापौर के 2 और पार्षदों के 228 प्रतिस्पर्धियों के भाग्य के फैसले के लिए 11 फरवरी को मतदान हुआ था। मंगलवार को भारती कालेज परिसर में मतों की गणना की गई। गणना के लिए प्रत्येक वार्ड के हिसाब से एक टेबल यानि कुल 60 टेबल लगाए गए थे। प्रत्येक
ईवीएम में पहले महापौर और उसके बाद पार्षदों के वोटों की गणना की गई।
डाक मत पत्रों में भी अल्का ने मारी बाजी
डाक मतपत्र में भी भाजपा की महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार को एक तरफा बढ़त मिली। सरकारी सेवकों द्वारा डाले गए 190 डाक मत पत्रों में भाजपा अल्का को 112 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू को खाते में सिर्फ 53 वोट आए। 2 मत नोटा को भी गए। वहीं 23 मत खारिज किए गए। दुर्ग नगर निगम के चुनाव में इस बार वोटों के लिहाज से
भाजपा के लिए बयार जैसी स्थिति रही। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू एक भी राउंड में जीत दर्ज नहीं कर पाई। अधिकतर बूथों में भी हार गईं। महापौर के लिए 8 राउंड में मतों की गणना की गईं। कांग्रेस प्रत्याशी सभी राउंड में पीछे रहीं।
पूर्व सभापति यादव, एमआईसी मेंबर गनी पराजित
कांग्रेस के पूर्व सभापति राजेश यादव व एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, शंकर ठाकुर, भोला महोबिया, पूर्व एल्डरमैन राजेश शर्मा सहित कई दिग्गज चुनाव मैदान
रायपुर Lok Sabha क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का बृजमोहन अग्रवाल ने किया लोकार्पण में थे, लेकिन सभी को हार का सामना करना पड़ा। सबसे खराब पराजय एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी की रही। वे वार्ड में करीब 800 वोटों से हार गए।
पूर्व सभापति राजेश यादव वार्ड 6 से 100 वोटों के ज्यादा अंतर से तीसरे स्थान पर रहे। एमआईसी मेंबर भोला महोबिया वार्ड 30 से करीब 535 वोट से हार गए। इसी तरह पूर्व एल्डरमैन राजेश शर्मा वार्ड 45 से करीब 275 वोटों से पराजित हो गए।
लीना देवांगन के नाम सबसे बड़ी जीत
पार्षद पद के लिए इस बार सर्वाधिक मतों से जीत का अंतर
भाजपा प्रत्याशी व पूर्व पार्षद लीना देवांगन के नाम रहा। वार्ड -4 से लगातार दूसरी बार मैदान में उतरीं लीना देवांगन ने अपने विरोधी कांग्रेस की प्रेमी राजपूत को 1684 मतों के अंतर से पराजित किया। लीना देवांगन को कुल 2384 मत मिले।
वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी प्रेमी राजपूत को केवल 699 मतों से संतोष करना पड़ा। यहां शेष अन्य दो प्रत्याशियों को क्रमश: 249 और 223 मतों से संतोष करना पड़ा। वार्ड क्रमांक एक के मनीष साहू भी 1614 मतों से जीते।
उपचुनाव में दो भाजपा और एक में कांग्रेस
नगर निगम रिसाली वार्ड क्रमांक-34 के लिए
उपचुनाव में कांग्रेस के राहुल राय ने जीत हासिल की है। नगर निगम भिलाई वार्ड क्रमांक-24 के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सेन चुनाव जीते हैं। नगर निगम भिलाई चरोदा के वार्ड 32 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी यादव विजयी हुई हैं।
नगर निगम का इतिहास
1918 में बना नगर पालिका परिषद 1981 में नगर निगम बना
अब तक के महापौर
- सुच्चा सिंह ढिल्लो (कांग्रेस)
- आलमदास गायकवाड़ (कांग्रेस)
- गोविंदलाल धींगरा(कांग्रेस)
- शंकरलाल ताम्रकार (कांग्रेस)
- शंकरलाल ताम्रकार (कांग्रेस)
- आरएन वर्मा (कांग्रेस)
- सरोज पांडेय (भाजपा)
- सरोज पांडेय(भाजपा)
- डॉ. शिवकुमार तमेर (भाजपा)
- चंद्रिका चंद्राकर (भाजपा)
- धीरज बाकलीवाल (कांग्रेस)
- अल्का बाघमार (नवनिर्वाचित-भाजपा)