scriptJEE Main Result 2025 Toppers List: 24 छात्रों को मिले 100 परसेंटाइल, राजस्थान के 7 टॉपर, देखिए लिस्ट | JEE Main Result 2025 24 students got 100 percentile, so many toppers came out from UP delhi rajasthan remained on top with 7 toppers | Patrika News
शिक्षा

JEE Main Result 2025 Toppers List: 24 छात्रों को मिले 100 परसेंटाइल, राजस्थान के 7 टॉपर, देखिए लिस्ट

JEE Main Result: देशभर से लाखों छात्रों ने परीक्षा दी, लेकिन कुछ ही अभ्यर्थी ऐसे रहे जिन्होंने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल कर नाम रोशन किया।

भारतApr 20, 2025 / 10:44 am

Anurag Animesh

JEE Main Result 2025, JEE Main Result 2025 Toppers List, JEE Main Session 2 Result 2025

JEE Main Result 2025

JEE Main Result 2025 Session 2 Toppers: National Testing Agency (NTA) ने JEE Main 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार देशभर से लाखों छात्रों ने परीक्षा दी, लेकिन कुछ ही अभ्यर्थी ऐसे रहे जिन्होंने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल कर नाम रोशन किया। आइए जानते हैं किन राज्यों से सबसे ज्यादा टॉपर्स निकले हैं और किसका क्या रैंक रहा।

JEE Main Result 2025 Toppers List देखिए

आप यहां पर ज JEE Main Result 2025 Toppers List को चेक कर सकते हैं। पूरे 24 टॉपर्स के नाम राज्यवार दिए गए हैं। देखिए किस राज्य से सबसे अधिक टॉपर्स बने हैं-

JEE Main Result 2025: सबसे ज्यादा टॉपर्स कहां से आए?

जेईई मेन 2025 में सबसे अधिक 100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स राजस्थान से हैं। कुल 7 छात्र यहां से टॉप लिस्ट में शामिल हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना से 3-3 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है।
दिल्ली, गुजरात और पश्चिम बंगाल से 2-2 छात्रों ने शत-प्रतिशत स्कोर किया है, जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से 1-1 छात्र को यह उपलब्धि मिली है। इस बार दो छात्राओं ने भी 100 परसेंटाइल स्कोर कर इतिहास रच दिया है। पश्चिम बंगाल की देवदत्ता माझी और आंध्र प्रदेश की साई मनोगना ने यह उपलब्धि हासिल की है।

JEE Main Result: इन्होंने हासिल किए 100 पर्सेटाइल

  1. ओम प्रकाश बेहरा (राजस्थान)
  2. एमडी अनस (राजस्थान)
  3. आयुष सिंघल (राजस्थान)
  4. आर्किसमैन नैंदी (पश्चिम बंगाल)
  5. देवदत्त माझी (पश्चिम बंगाल)
  6. आयुष रवि चौधरी (महाराष्ट्र)
  7. लक्ष्य शर्मा (राजस्थान)
  8. कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक)
  9. हर्ष ए. गुप्ता (तेलंगाना)
  10. आदित प्रकाश भागाड़े (गुजरात)
  11. दक्ष (दिल्ली)
  12. हर्ष झा (दिल्ली)
  13. रजित गुप्ता (राजस्थान)
  14. श्रेयस लोहिया (उत्तर प्रदेश)
  15. सक्षम जिंदल (राजस्थान)
  16. सौरव (उत्तर प्रदेश)
  17. वंगला अजय रेड्डी (तेलंगाना)
  18. सानिध्य सराफ (महाराष्ट्र)
  19. विषद जैन (महाराष्ट्र)
  20. अरनव सिंह (राजस्थान)
  21. शिवेन विकास तोषनीवाल (गुजरात)
  22. कुशाग्र बैंगाहा (उत्तर प्रदेश)
  23. साई मनोगना गुथिकोंडा (आंध्र प्रदेश)
  24. बानी बता माजी (तेलंगाना)
यह खबर भी पढ़ें:- यह खबर भी पढ़ें:- JEE Main Result 2025: जेईई मेन रिजल्ट हुआ जारी, जानें कौन बना टॉपर

Hindi News / Education News / JEE Main Result 2025 Toppers List: 24 छात्रों को मिले 100 परसेंटाइल, राजस्थान के 7 टॉपर, देखिए लिस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो