scriptRSSB New Calendar 2025: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी समेत 44 परीक्षाएं शामिल | RSSB New Calendar 2025 Rajasthan Staff Selection Board released updated exam calendar for 44 exams including Patwari Gram Vikas Adhikari | Patrika News
शिक्षा

RSSB New Calendar 2025: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी समेत 44 परीक्षाएं शामिल

RSSB New Calendar 2025: कैलेंडर में पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, CET ग्रेजुएट, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी और सीनियर सेकेंडरी लेवल की परीक्षाओं के डिटेल शामिल हैं।

जयपुरJun 05, 2025 / 06:36 pm

Anurag Animesh

RSSB New Calendar 2025

RSSB New Calendar 2025(Image-Official)

RSSB New Calendar 2025-26: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरुरी अपडेट सामने आया है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी RSSB ने अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर 2025-26 के लिए जारी किया गया है। इस अपडेटेड कैलेंडर में जून 2025 से लेकर अक्टूबर 2026 तक होने वाली परीक्षाओं के डिटेल शामिल है। जिसमें कुल 44 भर्तियां शामिल हैं। इस कैलेंडर को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।


RSSB New Calendar 2025: बोर्ड अध्यक्ष ने दी जानकारी


कैलेंडर में पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, CET ग्रेजुएट, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी और सीनियर सेकेंडरी लेवल की परीक्षाओं के डिटेल शामिल हैं। इससे पहले भी मार्च 2025 में एक परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया था। अब फिर से कुछ जरुरी बदलाव और अपडेट के साथ नया कैलेंडर जारी किया गया है। इस परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, जून महीने में ही 20 से ज्यादा संविदा आधार पर भर्तियों की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। जिसमें मेडिकल, नर्सिंग, सोशल वर्क, अकाउंटिंग और डेटा एंट्री जैसी पोस्ट शामिल हैं। इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष अलोक राज ने भी जानकारी साझा की है।

RSSB New Calendar 2025-26: परीक्षा शेड्यूल

क्रमांकपरीक्षा का नामCET/Non-CETपरीक्षा की संभावित तारीख
1ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (संविदा)NON CET02-06-2025 (सोमवार)
2सोशल वर्कर / मेडिकल सोशल वर्कर (संविदा)NON CET02-06-2025 (सोमवार)
3सीनियर काउंसलर (संविदा)NON CET03-06-2025 (मंगलवार)
4अकाउंट्स असिस्टेंट (संविदा)NON CET03-06-2025 (मंगलवार)
5फिजियोथेरेपिस्ट असिस्टेंट / फिजियोथेरेपिस्ट (संविदा)NON CET04-06-2025 (बुधवार)
6हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर (संविदा)NON CET05-06-2025 (गुरुवार)
7रिहैबिलिटेशन वर्कर (संविदा)NON CET05-06-2025 (गुरुवार)
8ऑडियोलॉजिस्ट / स्पीच थेरेपिस्ट (संविदा)NON CET06-06-2025 (शुक्रवार)
9बायो मेडिकल इंजीनियर (संविदा)NON CET06-06-2025 (शुक्रवार)
10कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) (संविदा)NON CET08-06-2025 (रविवार)
11नर्सिंग पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षाNON CET09-06-2025 (सोमवार)
12साइकियाट्रिक केयर नर्स (संविदा)NON CET09-06-2025 (सोमवार)
13डेटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा)NON CET10-06-2025 (मंगलवार)
14सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर (संविदा)NON CET10-06-2025 (मंगलवार)
15मेडिकल लैब टेक्नीशियन / लैब टेक्नीशियन (संविदा)NON CET11-06-2025 (बुधवार)
16कंपाउंडर आयुर्वेद (संविदा)NON CET11-06-2025 (बुधवार)
17फार्मा असिस्टेंट (संविदा)NON CET12-06-2025 (गुरुवार)
18फीमेल हेल्थ वर्कर (संविदा)NON CET12-06-2025 (गुरुवार)
19नर्स / नर्स ग्रेड-II (संविदा)NON CET13-06-2025 (शुक्रवार)
20पशुधन सहायकNON CET13-06-2025 (शुक्रवार)
21लेखा सहायक (संविदा)NON CET16-06-2025 (सोमवार)
22शीघ्रलिपिक/निजी सहायक – टंकण/आशुलिपि (पुनः)NON CET29-06-2025 (रविवार)
23पुस्तकालयाध्यक्षNON CET27-07-2025 (रविवार)
24पटवारीCET (Gr.)17-08-2025 (रविवार)
25ग्राम विकास अधिकारीCET (Gr.)31-08-2025 (रविवार)
26चतुर्थ श्रेणी भर्तीNON CET19-09-2025 से 21-09-2025
27प्रयोगशाला सहायकNON CET02-11-2025 (रविवार)
28परिचालकNON CET03-11-2025 (सोमवार)
29प्लाटून कमांडरCET (Gr.)22-11-2025 (शनिवार)
30वाहन चालकCET23-11-2025 (रविवार)
31पर्यवेक्षक (महिला)CET26-12-2025 (शुक्रवार)
32जमादार ग्रेडताCET (Sr. Sec.)27-12-2025 (शनिवार)
33प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षक (REET आधारित)REET BASED17-01-2026 से 21-01-2026
34समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)CET20-02-2026 से 22-02-2026
35कृषि पर्यवेक्षकNON CET08-03-2026 (रविवार)
36समान पात्रता परीक्षा (सी. सैकण्डरी)CET08-05-2026 से 10-05-2026
37कर सहायकNON CET28-06-2026 (रविवार)
38लिपिक ग्रेड / कनिष्ठ सहायकCET (Sr. Sec.)05-07-2026 से 06-07-2026
39वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशकNON CET22-08-2026 (शनिवार)
40बेसिक कंप्यूटर अनुदेशकNON CET23-08-2026 (रविवार)
41शारीरिक शिक्षा अध्यापकNON CET13-09-2026 (रविवार)
42बोर्ड परीक्षा के लिए आरक्षित04-10-2026 (रविवार)
43बोर्ड परीक्षा के लिए आरक्षित18-10-2026 (रविवार)
44बोर्ड परीक्षा के लिए आरक्षित24-10-2026 से 25-10-2026

Hindi News / Education News / RSSB New Calendar 2025: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी समेत 44 परीक्षाएं शामिल

ट्रेंडिंग वीडियो