दो फेज में होगी भर्ती
यूपी होमगार्ड की भर्ती दो फेज में की जाएगी। पहले चरण में सिर्फ 22 हजार भर्ती की जाएगी, जिसमें से महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी जाएंगी। अब इसे ऐसे समझें कि 22000 सीटों का 20 प्रतिशत यानी कि 4400 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी जाएंगी। यूपी होमगार्ड भर्ती में महिलाओं को 4400 सीटों पर आरक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें
309 पदों के लिए AAI ने निकाली भर्ती, जानिए कब हुई इसकी स्थापना और कहां है मुख्यालय
योग्यता और आयु सीमा
होमगार्ड की इस भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा महिला और पुरुषों के लिए एक जैसी है। यूपी होमगार्ड के लिए 10वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं। वहीं आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें