UP Board Result: रिजल्ट को लेकर क्या कहा मंत्री ने?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने जानकारी दी है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे और इस बार का रिजल्ट संतोषजनक रहने की उम्मीद है। वहीं, 15 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फर्जी नोटिस के जरिए कई छात्र रिजल्ट तलाशते नजर आए, लेकिन परिषद ने इसे अफवाह बताया। जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड का परिणाम 20 अप्रैल 2025 के बाद कभी भी घोषित किया जा सकता है। परिषद की ओर से आधिकारिक घोषणा वेबसाइट पर की जाएगी।UP Board Result 2025: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले upresults.nic.in, upmsp.edu.in, या upmspresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध “UP Board 10th Result 2025” या “UP Board 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
UP Board Result 2025: पिछले सालों का ट्रेंड
वर्ष | 10वीं रिजल्ट | 12वीं रिजल्ट |
---|---|---|
2024 | 24 अप्रैल | 24 अप्रैल |
2023 | 25 मई | 25 मई |
2022 | 29 अप्रैल | 29 अप्रैल |
2021 | 14 जुलाई | 29 जुलाई |
2020 | 4 जुलाई | 27 जुलाई |