scriptपहले प्रयास में क्रैक करना है UPSC? काम आएंगे एक्सपर्ट द्वारा बताए ये टिप्स, यहां देखें | UPSC Exam Tips By Vikas Divyakirti, expert tips, clear UPSC in first attempt | Patrika News
एग्‍जाम टिप्‍स एंड ट्रिक्स

पहले प्रयास में क्रैक करना है UPSC? काम आएंगे एक्सपर्ट द्वारा बताए ये टिप्स, यहां देखें

Vikas Divyakirti Quotes: विकास दिव्यकीर्ति युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनके पढ़ाने का तरीका छात्रों द्वारा पसंद किया जाता है। आइए, जानते हैं विकास दिव्यकीर्ति द्वारा बताए कुछ टिप्स।

नई दिल्लीAug 06, 2024 / 03:31 pm

Shambhavi Shivani

Vikas Divyakirti Tips
Vikas Divyakirti Quotes: यूपीएससी की तैयारी करने के लिए विभिन्न राज्यों से हर साल लाखों की संख्या में छात्र दिल्ली आते हैं। राजधानी दिल्ली ने देश को कई सिविल सेवा अधिकारी दिए हैं। वहीं यहां से कई ऐसे शिक्षक भी निकले हैं, जिन्होंने पूरे भारत में नाम कमाया है। ऐसा ही एक नाम हैं विकास दिव्यकीर्ति। डॉ. विकास दिव्यकीर्ति युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनके पढ़ाने का तरीका छात्रों द्वारा पसंद किया जाता है। यूपीएससी की तैयारी करने वाला हर छात्र विकास दिव्यकीर्ति को जानता है। आइए, जानते हैं विकास दिव्यकीर्ति द्वारा बताए कुछ टिप्स।

पढ़ने के साथ लिखने पर भी दें ध्यान (Vikas Divyakirti)

गुरु विकास ने अभ्यर्थियों को पढ़ने के साथ-साथ लिखने की भी सलाह दी। उनका कहना है कि परीक्षार्थियों को अभ्यास करना चाहिए। इससे वे परीक्षा में आसानी से सवालों का जवाब दे पाएंगे। 
यह भी पढ़ें

पेपर लीक के लिए NTA ने उठाया ठोस कदम! NEET UG परीक्षा केंद्र को लेकर हुआ ये खास इंतजाम

लिखी हुई चीजें रोज पढ़ें

विकास दिव्यकीर्ति ने यूपीएससी अभ्यर्थियों को अपने बनाए नोट्स या लिखी हुई चीजें रोज पढ़ने की सलाह दी। ऐसा करने से पढ़े हुए टॉपिक लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलेगी। 
यह भी पढ़ें

अरे वाह! महिलाओं को सरकारी नौकरी में मिलती है इस तरह की छूट, आपकी भी सेट हो सकती है लाइफ

इस तरह क्रैक करें इंटरव्यू 

गुरु विकास ने बोल-बोलकर पढ़ने और लिखने का फायदे भी गिनाए। कहा कि इससे इंटरव्यू क्रैक (UPSC Interview Tips By Guru Vikas Divyakirti) करना काफी आसान हो जाएगा। 

ट्रिपल 8 का फॉर्मूला अपनाएं (UPSC Exam Tips)

गुरु विकास दिव्यकीर्ति ने छात्रों को अपने रूटीन में ट्रिपल 8 का फॉर्मूला अपनाने की सलाह दी। कहा कि यूपीएससी अभ्यर्थियों को 8 घंटे पढ़ना चाहिए, 8 घंटे मौज-मस्ती करनी चाहिए और 8 घंटे सोना चाहिए। उन्होंने कहा कि शुरुआत हमेशा 4-5 घंटे से करें और धीरे-धीरे इस समय को बढ़ाकर 8 घंटे करें। इससे उनका मानिसक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पढ़ाई तनाव नहीं बनेगा। 

Hindi News / Education News / Exam Tips & Tricks / पहले प्रयास में क्रैक करना है UPSC? काम आएंगे एक्सपर्ट द्वारा बताए ये टिप्स, यहां देखें

ट्रेंडिंग वीडियो