वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में समाज कल्याण विभाग से वृद्धाश्रम संचालित है। सिरौली वृद्धाश्रम में कल 68 वृद्ध पंजीकृत हैं। जिनमें 55 वृद्ध ही मौके पर मौजूद मिले। यहां पर वृद्धों को खान-पान से लेकर सारी सुविधाएं दी जाती हैं। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वृद्धों को मिलने वाले भोजन के विषय में जानकारी प्राप्त की। वृद्धों से भोजन की गुणवत्ता के विषय में भी पूछा। भोजन की गुणवत्ता की जांच की। जिससे जिलाधिकारी संतुष्ट हुए। उनके स्वास्थ्य के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।
सीसीटीवी कैमरे खराब मिले
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सीसीटीवी कैमरे खराब मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। यहां पर कुल 5 सीसीटीवी कैमरे लगे थे। जिनमें से दो ख़राब मिले। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल सीसीटीवी कैमरे सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने वृद्धाश्रम में रहने वाले असहाय वृद्धों का विशेष ध्यान रखना के निर्देश दिए। इसके साथ ही सुरक्षा, स्वास्थ्य जांच, भोजन और सफाई जैसी व्यवस्थाओं को भी और बेहतर करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।