scriptआईएमडी ऑरेंज अलर्ट: कानपुर सहित 6 जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट | IMD Orange alert issued for 6 districts including Kanpur | Patrika News
फर्रुखाबाद

आईएमडी ऑरेंज अलर्ट: कानपुर सहित 6 जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

IMD Orange alert issued आईएमडी ने कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, उन्नाव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि फर्रुखाबाद के लिए हेलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

फर्रुखाबादJun 04, 2025 / 09:08 pm

Narendra Awasthi

IMD Orange alert issued आईएमडी ने कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव सहित कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इन जिलों में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। अचानक तेज हवा और बारिश होने की भी संभावना है। इसी क्रम में कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार यहां पर आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। हल्की-फुल्की बारिश भी होने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 5 जून को तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। फर्रुखाबाद में भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आई है। गुरुवार को 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें

नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है। आज रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 5 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार के दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। रात को भी तेज हवा चलेगी। बारिश नहीं होगी।

कैसा रहेगा 6 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में मुख्य रूप से साफ रहेगा। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Hindi News / Farrukhabad / आईएमडी ऑरेंज अलर्ट: कानपुर सहित 6 जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो