scriptयूपी मौसम अलर्ट: 2 मार्च को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश की चेतावनी | UP weather alert: New western disturbance active on March 2, heavy rain warning | Patrika News
फर्रुखाबाद

यूपी मौसम अलर्ट: 2 मार्च को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश की चेतावनी

IMD rain water आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 2 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।‌ जिसके कारण अगले 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बारिश को लेकर अपडेट किया है।

फर्रुखाबादFeb 27, 2025 / 05:47 pm

Narendra Awasthi

2 मार्च को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
IMD rain alert about western disturbance मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मार्च को सक्रिय होगा। जिसके कारण उत्तर और पश्चिम भारत का मौसम प्रभावित होगा। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक 30.6 रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान से 2.8 डिग्री अधिक है। अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण बारिश होने की संभावना है। फर्रुखाबाद में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार की शाम को बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। ‌
यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती दौड़ परीक्षा: अभ्यर्थियों के गिरने से टूट रही हड्डी, एक ने घिसटते हुए पाया लक्ष्य

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज रात में बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 28 फरवरी का मौसम?

फरवरी महीने के अंतिम दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश का कोई अनुमान नहीं है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा की हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में बारिश होने का अलर्ट है। शनिवार की सुबह भी की फुल्की बारिश हो सकती है।

Hindi News / Farrukhabad / यूपी मौसम अलर्ट: 2 मार्च को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश की चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो