मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी रविवार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में धूप निकलने की संभावना है। पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा 10 फरवरी का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हवा में ठंड का असर दिखाई पड़ेगा।