Fatehpur News:
फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना के गांव पोखरी के रहने वाले अजय निषाद और रोहित निषाद गुरुवार को चित्रकूट मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां से वापस लौटते समय रात में दोनों सरधुवा थाना के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गए। दोनों की प्रेमिका आपस में सगी बहनें थी। घर के पीछे दोनों प्रेमी युगल मिल रहे थे। ग्रामीणों ने इसे देख लिया। दोनों की प्रेमिका तो भाग कर अपने घर में चली गई। लेकिन दोनों युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया फिर जमकर पिटाई किया। उसके बाद परिजनों को फोन करके बुलाया। ग्रामीण और लड़की तथा लड़के पक्ष के परिजनों के बीच पंचायत हुई। जिसमें सजातीय होने के कारण बात बन गई। फिर एक मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी कर दी गई। मंदिर में शादी व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा।
Gonda: बहनोई के घर से निमंत्रण कहकर लौट रहे बाइक सवार को रोडवेज बस ने मारी ठोकर दर्दनाक मौत
पुलिस बोली- दोनों बालिग थे सहमत से शादी किया
इस मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की और लड़का बालिग थे। सहमति से शादी कर लिए हैं। तहरीर नहीं मिली है। युवतियों का फतेहपुर जिले के पोखरी गांव में ननिहाल है। वहां आने-जाने के दौरान इनका इन युवकों से संपर्क हो गया था।