आरोप है कि मना करने पर महिला को बुरी तरह पीटा और हत्या की धमकी भी दी। मामले में पीड़िता सोमवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों संग डीसीपी ग्रामीण कार्यालय पहुंची और शिकायत की। मामले में डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
एक कॉलोनी की रहने वाली महिला का कुछ साल पहले तलाक हो गया था। इस बीच उसकी दोस्ती युवक से हुई। युवक ने उस समय खुद को हिंदू बताया और असली नाम छिपाया था। कुछ समय बाद दोनों में दोस्ती हो गई।
युवक उन्हें कुछ महीने पहले होटल में लेकर गया और दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया तो युवक ने शादी का भरोसा दिया। कहा उसने अपने घर बात कर ली है, वह उसी से शादी करेगा। इसके बाद कई बार आरोपी ने उनसे शारीरिक संबंध बनाए।
अब कुछ दिन पहले महिला को पता चला कि युवक का रिश्ता कहीं और तय हो गया। इसका महिला ने विरोध किया तो युवक ने शादी से मना कर दिया। कहा वह मुस्लिम धर्म से है। इसलिए पहले मस्जिद में कलमा पढ़ना होगा। इसके बाद ही शादी करेगा।
आरोप है कि महिला ने मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। अब महिला को पता चला कि आरोपी का नाम शाहआलम है। उन्होंने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।हिंदू जागरण मंच के जिला युवा प्रमुख नीरज शर्मा से मिली। उनके साथ डीसीपी ग्रामीण से गुहार लगाई। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।