बारिश के साथ चलेगी तेज हवा
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 31 मई और 1 से 2 जून को हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक की संभावना है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी कुछ स्थानों पर 50-60 किमी/घंटा की हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
मानसून की तेजी से बढ़ती चाल
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तेजी पकड़ी है। इसकी उत्तरी सीमा अब मुंबई, पुणे, शोलापुर, कालाबुरागी, महबूबनगर, कवाली, अगरतला और गोलपारा होते हुए 28.5°N/89°E तक पहुंच चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
बंगाल और बिहार में गरज-चमक चमक के साथ बारिश
ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 2 जून तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसके अतिरिक्त, असम, मेघालय और मिजोरम में 31 मई से 2 जून के बीच भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है, जबकि 30 मई को सस्सिक्किम और उप-हिमालयी बंगाल में विशेष रूप से भारी बारिश हो सकती है। मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने मछुआरों को 27 मई से 1 जून के बीच सतर्क रहने की सलाह दी है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में समुद्र अशांत रहेगा। विशेषकर गुजरात, केरल, ओडिशा, बंगाल और अंडमान सागर में मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।