scriptUP Rain Alert: कल से 3 दिन झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जाने अपने जिले का हाल | Patrika News
गोंडा

UP Rain Alert: कल से 3 दिन झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जाने अपने जिले का हाल

UP Rain Alert: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कल से 2 दिन के लिए आंधी- तूफान के साथ झमाझम बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। जानिए आपके जिले में मौसम कैसा रहेगा।

गोंडाFeb 26, 2025 / 09:13 pm

Mahendra Tiwari

UP Rain Alert

बारिश की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

UP Rain Alert: फरवरी माह में बढ़ते तापमान के बीच अंतिम दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में कल से 3 दिन मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी से पूर्वी यूपी के जिलों में आसमान में बादल छा सकते हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
UP Rain Alert: मौसम विभाग ने बुधवार को नई चेतावनी जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी बिछोभ के सक्रिय होने के बाद गुरुवार को पश्चिमी यूपी के मेरठ, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद सहित आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। फरवरी के अंतिम दिन यानी 28 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के लगभग जिलों में आंधी- तूफान के साथ बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

27, 28, फरवरी और 1 मार्च को बारिश का अलर्ट

Western Disturbance Active: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद अगले तीन-चार दिन मौसम करवट लेने वाला है। 27 फरवरी से पूर्वी और पश्चिम यूपी के कुछ जिलों में आसमान में बादल छा सकते हैं। 28 फरवरी 1 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

28 फरवरी और 1 मार्च को इन जिलों में हो सकती बारिश

गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, जबकि पश्चिमी यूपी के आगरा, मेरठ, सहारनपुर, मथुरा, बरेली, पीलीभीत, बुलंदशहर, सहित आसपास के इलाकों में बारिश होने की प्रबल संभावना है।
UP Rain Alert

कहां कितना तापमान आगरा सबसे गर्म तो अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा

तापमान की बात करें तो बुधवार को उत्तर प्रदेश का आगरा सबसे गर्म शहर रहा यहां पर अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 14. 4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह यूपी में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अलीगढ़ 28 और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस अयोध्या 27 जबकि न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस आजमगढ़ 27 और न्यूनतम 11.5 बहराइच 29.2 और 12.2 बलिया 26 और 10.5 न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया।

Hindi News / Gonda / UP Rain Alert: कल से 3 दिन झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जाने अपने जिले का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो