Gonda: एक शादी में यूपी एसटीएफ, गोंडा पुलिस, महिला आयोग बनेगा घराती, जानिए पुलिस की मानवीय पहल, ऐसा क्यों कर रही
पति से बार बार रूस से आने की करती थी जिद, मना करने कर उठा कि गंभीर कदम
कमरे में उसकी एक साल की बेटी बिस्तर पर सो रही थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अर्जुन को फोन कर बताया गया। घटना बड़हलगंज इलाके के सेमरा खुर्द गांव की है। बता दें कि उर्मिला की शादी साल दो वर्ष पहले अर्जुन गौड़ से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद अर्जुन काम के लिए रूस चला गया। तभी से उर्मिला अपने ससुराल में बेटी और सास-ससुर के साथ रह रही थी। बीते कुछ समय से उर्मिला अपने पति से घर लौटने की मांग कर रही थी, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर तनाव रहता था। युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष बड़हलगंज चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।