scriptगोरखपुर में 3325 स्थानों पर होगा होलिका दहन, शाम चार बजे तक पहुंचेंगे मुख्यमंत्री…सुरक्षा चाक चौबंद | Holika Dahan will take place at 3325 places in Gorakhpur, Chief Minister will reach by 4 pm…security alert | Patrika News
गोरखपुर

गोरखपुर में 3325 स्थानों पर होगा होलिका दहन, शाम चार बजे तक पहुंचेंगे मुख्यमंत्री…सुरक्षा चाक चौबंद

गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गोरखनाथ मंदिर में होलिकोत्सव की शुरुआत होलिकादहन या सम्मत की राख से तिलक लगाने के साथ होगी। इसे बाद सीएम भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में शामिल होने जाएंगे। वहां से सीएम के लौटने के बाद शाम चार बजे से गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित फाल्गुनोत्सव में शामिल होंगे।

गोरखपुरMar 13, 2025 / 10:50 am

anoop shukla

गोरखपुर में होली को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है, गुरुवार को जिले में 3325 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसके अलावा 18 जुलूस भी विभिन्न स्थानों पर निकाले जाएंगे, प्रशासन ने इसकी अनुमति भी दे दी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांडेयहाता से निकलने वाले होलिका दहन शोभायात्रा में शामिल होंगे। होलिका दहन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में रात 10 बजकर 37 मिनट के बाद होलिका जलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें

Holi Celebration: लखनऊ में होली महोत्सव 2025: परंपरा, उत्साह और सामुदायिक समन्वय का संगम,जानें कहा से निकलेगी बारात

SSP बोले…नहीं शुरू होगी कोई नई परंपरा

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि सभी स्थानों का सत्यापन किया जा चुका है। कोई नई परंपरा नहीं रहेगी। कुछ स्थानों पर होलिका जलाने से पहले जुलूस भी निकाला जाएगा। सबसे प्रमुख जुलूस पांडेयहाता से निकाला जाएगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 4 बजे पांडेयहाता पहुंचेंगे। यहां श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भक्त प्रह्लाद के चित्र की आरती उतारेंगे। उसके बाद लोगों को संबोधित भी करेंगे।

मुख्यमंत्री खेलेंगे फूलों की होली

जुलूस को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री फूलों की होली खेलेंगे उसके बाद गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के जाने के बाद समिति शोभायात्रा निकालेगी। रात में होलिका दहन होगा। एसएसपी के निर्देश पर एक-एक होलिका और जुलूस की जानकारी जुटाई गई है। सबसे अधिक होलिका उत्तर में झंगहा क्षेत्र में जलाई जाएगी। यहां 223 होलिका स्थापित की गई है। दक्षिण में बड़हलगंज में 215 स्थानों पर होलिका सजाई गई है। शहर के गुलरिहा थाने में सबसे अधिक 171 होलिका जलायी जाएगी।

DM, SSP की सख्त चेतावनी

होली सकुशल निपटाने के लिए डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल एवं पीएसी के जवानों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों एवं विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। दो दिन से फ्लैग मार्च का कार्यक्रम जारी है। मुख्यमंत्री की शोभायात्रा मार्ग पर स्थित घरों के छतों पर भी जवान तैनात होंगे। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से भी निगरानी होगी। SSP ने अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। त्योहारों में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं, ऐसे लोगों को चिन्हित कर की जाएगी कड़ी कारवाई।

Hindi News / Gorakhpur / गोरखपुर में 3325 स्थानों पर होगा होलिका दहन, शाम चार बजे तक पहुंचेंगे मुख्यमंत्री…सुरक्षा चाक चौबंद

ट्रेंडिंग वीडियो