scriptयोगी के कैबिनेट मंत्री का होली पर बड़ा बयान…जिन्हें रंगों से परहेज है, वे देश छोड़कर चले जाएं | Patrika News
गोरखपुर

योगी के कैबिनेट मंत्री का होली पर बड़ा बयान…जिन्हें रंगों से परहेज है, वे देश छोड़कर चले जाएं

गोरखपुर में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आज होली का त्‍योहार है,जुमा में भी लोग गले मिलते हैं और होली मनाने वाले भी गले मिलते हैं,दोनों गले मिलने का त्‍योहार है। इसमें वैमनस्यता कहां से आ है।

गोरखपुरMar 13, 2025 / 09:00 am

anoop shukla

होली पर नेताओं की लगातार बयानबाजी के बीच अब निषाद पार्टी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद का बयान चर्चा में है। डा. संजय निषाद ने कहा कि जिन्हें रंगों से परहेज है, वे देश छोड़कर चले जाएं। डा. संजय निषाद ने बुधवार की शाम को गोरखपुर अपने आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया था। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जो जुमा पढ़ते हैं वो भी गले मिलते हैं और होली मनाने वाले भी गले मिलते हैं। दोनों गले मिलने का त्योहार है। लेकिन कुछ नेता नहीं चाहते कि लोग गले मिलें, वे जहर घोलने का प्रयास करते हैं। यह संदेश उनके लिए है।
यह भी पढ़ें

होली आते ही शोक में डूब जाते हैं यूपी के ये 28 गांव, जानिए 700 साल पहले क्या हुआ था

समाज में जहर नेता घोलते हैं, रंगों से तो विशेष वर्ग को है मुहब्बत

डा. संजय निषाद ने कहा कि जिस विशेष वर्ग की बात कही जा रही है। उनका तो अधिकतर व्यवसाय ही रंगों पर निर्भर है। रंगों का तो वे भरपूर प्रयोग करते हैं। डा. संजय ने कहा कि विपक्ष उनकी गरीबी बढ़ाता है। हमारी सरकार तो उन्हें मकान, अनाज और निःशुल्क इलाज देती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव विदेश है वो वहीं होली मनाए।जितने पक्ष-विपक्ष के लोग हैं, सबके घर उन्होंने मिठाई भेजी है।
भारतीय सभ्यता मे त्योहार खुशहाली लेकर आते हैं, उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

Hindi News / Gorakhpur / योगी के कैबिनेट मंत्री का होली पर बड़ा बयान…जिन्हें रंगों से परहेज है, वे देश छोड़कर चले जाएं

ट्रेंडिंग वीडियो