जल संसाधन विभाग में कनिष्ठ अभियंता के 364 पदों पर होगी भर्ती
हनुमानगढ़. प्रदेश के जल संसाधन विभाग में कनिष्ठ अभियंता के 364 पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। राजस्थान सरकार ने तकनीकी क्षमताओं को सुदृढ़ करने और युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को प्रस्ताव भिजवाया है।


जल संसाधन विभाग में कनिष्ठ अभियंता के 364 पदों पर होगी भर्ती
- जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने दी जानकारी
हनुमानगढ़. प्रदेश के जल संसाधन विभाग में कनिष्ठ अभियंता के 364 पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। राजस्थान सरकार ने तकनीकी क्षमताओं को सुदृढ़ करने और युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को प्रस्ताव भिजवाया है। इसमें कनिष्ठ अभियंता डिग्री एवं डिप्लोमा धारकों के लिए गैर अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग पद आरक्षित किए गए हैं। जल संसाधन मंत्री मंत्री सुरेश सिंह रावत ने इसकी जानकारी दी। कनिष्ठ अभियंताओं की भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर मिलेंगे। विभागीय कार्यक्षमता में अभिवृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि मंत्री रावत के निर्देशों के अनुरूप विभाग में लगभग सभी संवर्गों की डीपीसी पूर्ण कर पदोन्नति की जा चुकी है। अब नई भर्ती शुरू होने पर बेरोजगारों को रोजगार मिल सकेगा। जानकारी के अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता सिविल (डिग्री) के 165 पद, कनिष्ठ अभियंता सिविल (डिप्लोमा) के 97 पद, कनिष्ठ अभियंता मेकेनिकल (डिग्री) के 4 पद और कनिष्ठ अभियंता मैकेनिकल (डिप्लोमा) के 10 पदों पर भर्ती होगी। साथ ही अनुसूचित क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता सिविल (डिग्री) के 28 पद और कनिष्ठ अभियंता सिविल (डिप्लोमा) के 60 पदों पर भर्ती के लिए भी प्रस्ताव भेजे गए हैं। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवा रही है। राज्य के जल संसाधन प्रबंधन को अधिक सुदृढ़ करने के लिए विभाग को तकनीकी रूप से सशक्त किया जा रहा है। अब विभाग में इन पदों पर भर्ती होने से राज्य की जल परियोजनाओं की गुणवत्ता अधिक मजबूत होगी।
Hindi News / Hanumangarh / जल संसाधन विभाग में कनिष्ठ अभियंता के 364 पदों पर होगी भर्ती