scriptHoroscope Today 10 April: वृषभ मिथुन समेत 5 राशियों के लिए वृद्धि योग, शिवजी की कृपा से धन समृद्धि में होगी बढ़ोतरी | Horoscope Today 10 April 2025 Aaj Ka Rashifal Vriddhi Yoga 5 zodiac wealth increase says daily horoscope Thursday | Patrika News
राशिफल

Horoscope Today 10 April: वृषभ मिथुन समेत 5 राशियों के लिए वृद्धि योग, शिवजी की कृपा से धन समृद्धि में होगी बढ़ोतरी

Horoscope Today: दैनिक राशिफल गुरुवार के अनुसार 10 अप्रैल को वृद्धि, ध्रुव और रवि समेत 3 शुभ योग बन रहे हैं। इसका लाभ 5 राशियों को मिलेगा, इनके जीवन में धन समृद्धि आएगी। आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य (Aaj Ka Rashifal Thursday)

भारतApr 10, 2025 / 11:10 am

Pravin Pandey

Horoscope Today 10 April 2025 Aaj Ka Rashifal Vriddhi Yoga 5 zodiac wealth increase

Horoscope Today 10 April 2025 Aaj Ka Rashifal Vriddhi Yoga: आज का राशिफल गुरुवार 10 अप्रैल 2025

Aaj Ka Rashifal Thursday: गुरुवार को शाम 6.59 बजे तक वृद्धि योग है। इसके अलावा दोपहर से दिनभर रवि योग है और ध्रुव योग भी दिनभर है। इन शुभ योग के बीच गुरुवार को (Horoscope Today) आमदनी कैसी होगी, पारिवारिक, आर्थिक जीवन कैसा होगा या स्वास्थ्य कैसा रहेगा जानना चाहते हैं तो पढ़ें गुरुवार आज का राशिफल, इसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास (10th april 2025 – horoscope)

संबंधित खबरें

Mesh Rashi Horoscope Today 10 April 2025


आज का राशिफल मेष राशि (Horoscope Today Aries)

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Thursday) मेष राशि 10 अप्रैल के अनुसार गुरुवार को अनजाने में हुई गलती सुधारने का अवसर मिलेगा। आप सोचते बहुत हैं पर करते कुछ नहीं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। जीवन साथी के साथ यात्रा सुखद रहेगी।
Vrishabh Rashi Horoscope Today 10 April 2025


आज का राशिफल वृषभ राशि (Horoscope Today Taurus)

आज का राशिफल वृषभ राशि 10 अप्रैल के अनुसार गुरुवार को आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे। पिता के साथ किसी निवेश से संबंधित चर्चा हो सकती है। नीयत में बरकत है समय पर संभल जाएं तो आप के लिए अच्छा होगा।
Mithun Rashi Horoscope Today 10 April 2025


आज का राशिफल मिथुन राशि (Horoscope Today Gemini)

आज का राशिफल मिथुन राशि 10 अप्रैल 2025 के अनुसार गुरुवार को दूसरों के विवादों में अपनी राय न दें, मुसीबत हो सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना होगा। राजनीति में अपना हुनर आजमाएं सफल होंगे।
Kark Rashi Horoscope Today 10 April 2025


आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

दैनिक राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Thursday) के अनुसार गुरुवार को कर्क राशि वाले सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। पहले पूरी जानकारी लें फिर अपने निर्णय लें, अनजाने में संबंध बिगड़ सकते हैं। परिजनों की मदद करनी पड़ सकती है। मित्रों के साथ व्यवसाय शुरू करने का मन होगा।
ये भी पढ़ेंः

Rahu Gochar 2025: 18 माह बाद शनि की राशि में वक्री राहु की एंट्री, 5 राशियों के अच्छे दिन का काउंटडाउन शुरू, मिलेगी सफलता और नया अवसर

Singh Rashi Horoscope Today 10 April 2025


आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)

दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार गुरुवार 10 अप्रैल को सिंह राशि वाले धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। पुराने लेनदेन यथावत रहेंगे। किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। अचानक कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है।
Kanya Rashi Horoscope Today 10 April 2025


आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 10 अप्रैल को कारोबार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। परिणय चर्चा सफल होगी। विरोधी आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं। संभल कर रहें, वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
Tula Rashi Horoscope Today 10 April 2025

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

तुला आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Thursday) 10 अप्रैल के अनुसार गुरुवार के दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें। छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है। आर्थिक लाभ से रूके कार्य पूरे होंगे।
Vrishchik Rashi Horoscope Today 10 April 2025


वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

वृश्चिक आज का राशिफल 10 अप्रैल के अनुसार गुरुवार को वृश्चिक राशि वाले अपने अनुभव से रूके काम पूरे करेंगे। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा । मकान दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा। व्यापर में नए सौदे लाभदायक रहेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।
ये भी पढ़ेंः

surya gochar 2025: मेष राशि में सूरज की नई चाल से वृषभ, कन्या समेत 7 राशियों का अमंगल, सूर्य गोचर दे सकता है बड़ी तकलीफ

Horoscope Today 10 April 2025 dhanu rashi


दैनिक राशिफल धनु राशि (Dhanu Horoscope Today)

10 अप्रैल धनु राशिफल (Aaj Ka Rashifal Thursday) के अनुसार सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है। परिवारजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। आलस्य को स्वयं पर हावी न होने दें।
Horoscope Today 10 April 2025 makar rashi


दैनिक राशिफल मकर राशि (Makar Horoscope Today)

10 अप्रैल मकर राशि के अनुसार गुरुवार को मकर राशि वाले व्यस्तता के कारण सेहत को नजरअंदाज न करें। व्यवसाय में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। समाज में आपकी कीर्ति फैलेगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। विवादों से बचें।
Horoscope Today 10 April 2025 kumbh rashi


आज का कुंभ राशिफल (Kumbh Horoscope Today)

गुरुवार राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 10 अप्रैल को कई दिनों से चली आ रही परिवारिक खटपट आज बड़ा रूप ले सकती है। बेहतर होगा आप विवादों को टालें। आप बोलने के पहले सोचें, नहीं तो निजी जीवन में परेशानी होगी। संतान की उन्नति होगी। आर्थिक लाभ संभव है।
Horoscope Today 10 April 2025 meen rashi


आज का मीन राशिफल (Horoscope Today Meen Rashi)

गुरुवार राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 10 अप्रैल को भाग्य के भरोसे बैठे रहे तो समय निकल जाएगा, संभल जाएं अन्यथा बाद में अवसर नहीं मिलने वाले। अपने क्रोध और जिद्दी व्यवहार आप को आगे नहीं बढ़ने दे रहा। आर्थिक लाभ हो सकता है।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope Today 10 April: वृषभ मिथुन समेत 5 राशियों के लिए वृद्धि योग, शिवजी की कृपा से धन समृद्धि में होगी बढ़ोतरी

ट्रेंडिंग वीडियो