scriptRashifal 21 July 2025 : 21 जुलाई को सर्वार्थसिद्धि योग, महादेव की कृपा से पूरी होंगी इन 7 राशि वालों की मनोकामनाएं | Kal Ka Rashifal 21 July 2025 Sarvartha Siddhi Yoga Fulfill wishes of these 7 zodiac signs by the grace of Mahadev aaj ka rashifal | Patrika News
राशिफल

Rashifal 21 July 2025 : 21 जुलाई को सर्वार्थसिद्धि योग, महादेव की कृपा से पूरी होंगी इन 7 राशि वालों की मनोकामनाएं

Kal Ka Rashifal 21 July 2025 : 21 जुलाई 2025 को सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इस शुभ दिन महादेव की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ज्योतिष पं. चंदन श्यामनारायण व्यास

भारतJul 21, 2025 / 09:25 am

Manoj Kumar

Kal Ka Rashifal 20 July 2025

Kal Ka Rashifal 20 July 2025

Kal Ka Rashifal 21 July 2025 : 21 जुलाई 2025 को मनोवांछित फल देने वाला सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इस शुभ योग में महादेव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह दिन विभिन्न राशियों के लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। जहां मेष राशि वाले अपने मनचाहे जीवनसाथी के मिलने से प्रसन्न रहेंगे, वहीं वृषभ राशि वालों को वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि के जातकों की व्यावसायिक उन्नति होगी और कर्क राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। सिंह राशि वालों को कलह व हानि की संभावना है, जबकि कन्या राशि वालों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। तुला राशि के जातक अपनी संतान की उन्नति से खुश होंगे और वृश्चिक राशि के भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। धनु राशि वालों के लिए लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं, तो वहीं मकर राशि के प्रेम प्रसंग में टकराव की संभावना है। कुंभ राशि के लिए व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी, जो लाभदायक सिद्ध होंगी, जबकि मीन राशि वालों को बड़े निवेश में जोखिम न लेने की सलाह दी गई है। कल का यह विस्तृत राशिफल पंचांगकर्ता ज्योतिष पं. चंदन श्यामनारायण व्यास द्वारा बताया गया है।

कल का राशिफल मेष राशि (Kal Ka Rashifal Mesh Rashi)

मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। भय व चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।

कल का राशिफल वृषभ राशि (Kal Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।

कल का राशिफल मिथुन राशि (Kal Ka Rashifal Mithun Rashi)

परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक होगा।

कल का राशिफल कर्क राशि (Cancer Horoscope Tomorrow)

मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।

कल का राशिफल सिंह राशि (Leo Horoscope Tomorrow)

आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व दुख होगा। कलह व हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें।

कन्या राशि का राशिफल (Virgo Horoscope Tomorrow)

जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्रोत हाथ आएंगे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शरीर कष्ट रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशि का कल का राशिफल (Libra Horoscope Tomorrow)

कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुश होंगे। राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा।

कल का वृश्चिक राशिफल (Horoscope Tomorrow Scorpio)

आपकी भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी।

कल का धनु राशिफल (Horoscope Tomorrow Dhanu Rashi)

परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव है।

मकर राशि का राशिफल (Horoscope Tomorrow Capricorn)

व्यावसायिक बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम प्रसंग में टकराव संभव है।

कुंभ राशि कल का राशिफल (Aquarius Horoscope Tomorrow)

व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी जो लाभान्वित करेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आपके कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।

मीन राशि का राशिफल (Pisces Horoscope Tomorrow)

आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बड़ा निवेश करके जोखिम न लें।
ज्योतिष पं. चंदन श्यामनारायण व्यास

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 21 July 2025 : 21 जुलाई को सर्वार्थसिद्धि योग, महादेव की कृपा से पूरी होंगी इन 7 राशि वालों की मनोकामनाएं

ट्रेंडिंग वीडियो