scriptNSUI प्रदेश सचिव को बीच सड़क मारा चाकू, आंतें आ गईं बाहर | criminals knife attack at NSUI state secretary | Patrika News
जबलपुर

NSUI प्रदेश सचिव को बीच सड़क मारा चाकू, आंतें आ गईं बाहर

एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव को घेरकर चाकू से ऐसा हमला किया गया कि उनकी आंतें बाहर निकल आईं।

जबलपुरMay 29, 2025 / 05:58 pm

Lalit kostha

NSUI

जबलपुर में एनएसयूआई नेता यशु नीखरा पर हमला। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

NSUI : शहर की कानून व्यवस्था बेकाबू हो गई है, अपराधी सरेराह हमले कर रहे हैं। बीती रात एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव को घेरकर चाकू से ऐसा हमला किया गया कि उनकी आंतें बाहर निकल आईं। स्थानीय लोगों ने मदद कर अस्पताल पहुंचाया और रात में ही सर्जरी की गई, लेकिन अब हालत नाजुक बनी हुई है। सामने आया कि हमलावर युवक अपने पिता पर एफआइआर दर्ज कराए जाने से नाराज था और इसी का बदला लेने के लिए कातिलाना हमला किया।

NSUI : घायल एनएसयूआइ प्रदेश सचिव की हालत नाजुक

घटना गोहलपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार शांतिनगर निवासी एनएसयूआइ प्रदेश सचिव यशु नीखरा (28) रात को कॉलोनी के पास ही एक दुकान के सामने खड़े थे। तभी बाइक से आए तीन युवकों ने घेर लिया। दुर्व्यवहार करते हुए एक ने यशु के पेट में चाकू घोंप दिया, इससे उनकी आंतें बाहर आ गई और जमीन पर गिर गए। हमलावर भीड़ जुटते ही भाग खड़े हुए। यशु को निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पाकर कांग्रेस के नेता व एनएसयूआइ के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों से मिलकर रात को ही सर्जरी की सहमति दी। यशु की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

NSUI : तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

गोहलपुर पुलिस ने नानू समुद्रे को नामजद करते हुए उसके दो साथियों पर हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि नानू के पिता मोहल्ले के लोगों को परेशान कर रहा था। परेशान लोग यशु के पास आए थे तो वे मदद करने के लिए थाने गए थे और शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने नानू के पिता पर एफआइआर दर्ज कर गिरतार कर लिया था और जेल भेज दिया था। इससे खार खाया नानू दोस्तों के साथ यशु पर हमले की ताक पर था। मंगलवार की रात जब उसे अकेले देखा तो टूट पड़ा।
nsui

NSUI : कांग्रेस में आक्रोश

इस घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पार्टी 31 मई को जय हिंद सभा की तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच हुई इस घटना से सभी सकते में हैं। बताया गया है कि मंगलवार और बुधवार को कई नेता अस्पताल पहुंचे थे। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सचिन रजक, श्रीकांत विश्वकर्मा समेत अन्य ने आरोपियों की जल्द गिरतारी की मांग की।

Hindi News / Jabalpur / NSUI प्रदेश सचिव को बीच सड़क मारा चाकू, आंतें आ गईं बाहर

ट्रेंडिंग वीडियो