scriptMP Weather: पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और चक्रवात के चलते आंधी-बारिश, चेतावनी जारी  | MP Weather, Thunderstorm and rain due to western disturbance, trough and cyclone, warning issued | Patrika News
जबलपुर

MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और चक्रवात के चलते आंधी-बारिश, चेतावनी जारी 

MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और चक्रवात के चलते जबलपुर सहित सभाग के जिलों में बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है

जबलपुरJun 07, 2025 / 10:27 am

Avantika Pandey

MP Weather

MP Weather (फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और चक्रवात के चलते जबलपुर सहित सभाग के जिलों में बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है। जबलपुर में शुक्रवार को भी बादल छाए रहे। हालांकि तेज धूप से तापमान भी बढ़ा। हवा में नमी के चलते उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग की मानें तो 9 जून तक बादल-बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।
मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्या नगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से होकर गुजर रही है। ऐसे में प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 से 15 जून के बीच होने की संभावना है। 15 जून के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।
ये भी पढ़ें – एमपी में अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ होगी बारिश, चेतावनी जारी

बढ़ा दिन व रात का तापमान

शहर में शुक्रवार को दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप खिली। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान हल्का बढ़ा। यह 38.2 से बढ़कर 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान बढ़कर 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा ।

फिलहाल ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग (MP Weather) के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ यूपी के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला बना हुआ है। फिलहाल 9 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

Hindi News / Jabalpur / MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और चक्रवात के चलते आंधी-बारिश, चेतावनी जारी 

ट्रेंडिंग वीडियो