scriptजबलपुर के मुख्य बाजारों में one way traffic लागू , नियम तोडा तो गाड़ी जब्त | One way traffic implemented in the main markets of Jabalpur | Patrika News
जबलपुर

जबलपुर के मुख्य बाजारों में one way traffic लागू , नियम तोडा तो गाड़ी जब्त

अब कमानिया गेट से मिलौनीगंज चौराहे तक वन वे ट्रैफिक रहेगा।

जबलपुरMar 27, 2025 / 11:51 am

Lalit kostha

one way traffic

one way traffic

थाना कोतवाली एवं लार्डगंज के व्यवसायिक क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु व्यापारी संघ के सदस्यों की बैठक

one way traffic : लंबे समय से थाना कोतवाली एवं थाना लार्डगंज क्षेत्र के मुख्य बाजार क्षेत्र मिलौनीगंज, कोतवाली, सराफा, बडा फुहारा, जवाहरगंज, निवाडगंज, अंधेरदेव, गंजीपुरा, कछियाना के क्षेत्रो मे लगने वाले जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों, नगर निगम के जिम्मेदारों और व्यापारियों के बीच बैठक हुई है। जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अब कमानिया गेट से मिलौनीगंज चौराहे तक वन वे ट्रैफिक रहेगा। जिसे सख्ती के साथ लागू कर दिया गया है। नियम न मानने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी की गई है। जिस पर व्यापारियों ने सहमति जताई है।

8 हजार करोड़ से बनेगा जबलपुर-भोपाल हाई स्पीड कॉरिडोर, 57 किलोमीटर कम हो जाएगी दूरी

one way traffic

one way traffic : दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिबंधित

one way traffic : कमानिया गेट, बडा फुहारा से मिलौनीगंज तक का मुख्य मार्ग को वन वे किया जाकर इस मार्ग मे तीन एवं चार पहिया वाहनो को केवल बडा फुहारा से मिलौनीगंज की ओर जाने की अनुमति रहेगी जबकी विपरीत दिशा मे तीन पहिया एव चार पहिया वाहनो का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। तीन एवं चार पहिया वाहन मिलौनीगंज से दमोहनाका, दमोहनाका से बल्देवबाग, बल्देवबाग से बडा फुहारा, बडा फुहारा से मिलौनीगंज की ओर जा सकेंगे। उक्त वनवे मार्ग पर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनो की पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
one way traffic : क्षेत्र के व्यापारीगण अपने मालवाहक (तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन) वाहन दोपहर 12 बजे के पूर्व एवं रात्रि 10 बजे के पश्चात् उपरोक्त वन वे का पालन करते हुए नियत स्थान तक आने एवं जाने हेतु मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
one way traffic
one way traffic : क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानो के बाहर ग्राहकों के दो पहिया वाहन दुकानो से तीन फीट के अंदर व्यवस्थित पार्किंग करा सकेंगे इसके बाहर पाये जाने वाले वाहनो के विरूध्द विधि सम्मत कार्यवाही की जावेगी।
one way traffic : क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानो मे कार्य करने वाले कर्मचारियो के वाहन नियत पार्किंग श्रीनाथ की तलैया, तिलक भूमि तलैया, गुरंदी पार्किंग स्थल, सुपर मार्केट पुराना बस स्टैंड, चरहाई पार्किंग स्थल पर पार्किंग कराया जाना सुनिश्चित करेंगे साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानो मे आने वाले ग्राहको के तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन भी उक्त पार्किंग स्थलो पर पार्क किये जायेंगे। अन्य स्थान पर पार्किंग किये जाने पर चालानी कार्यवाही की जावेगी।
one way traffic : दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे के मध्य, तुलाराम चौक, राजा रसगुल्ला, गुडहाई तिराहा, गुरू तिराहा दुर्गा मंदिर के आगे, फूटाताल चौक से मुख्य वन वे मार्ग बडा फुहारा मिलौनीगंज की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
one way traffic
one way traffic : बाजार मे होने वाले अतिक्रमण के विरूध्द प्रतिदिन प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

one way traffic : सुपर मार्केट से लार्डगंज थाना की ओर तक वन वे का क्रियान्वन प्रभावी रूप से कराया जावेगा। इस मार्ग पर केवल सुपर मार्केट से लार्डगंज थाना की ओर ही वाहनो को प्रवेश दिया जावेगा। साथ ही थाना लार्डगंज से कछियाना होते हुए वाहन गोलबाजार की ओर जा सकेंगे। विपरीत दिशा मे वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
one way traffic : समस्त कोतवाली एवं लार्डगंज व्यवसायिक क्षेत्र में दोपहर 12.00 बजे से रात्रि 10 बजे तक हाथ ठेलों पर प्रतिबंध रहेगा हाथ ठेले इस क्षेत्र में पाये जाने पर नगर निगम द्वारा आवश्यक चालानी कार्यवाही की जायेगी।

one way traffic : ये अधिकारी हुए शामिल

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी, अति. पुलिस अधीक्षक यातायात सोनाली दुबे, द्वारा उप. पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव, नगर निगम अतिक्रमण दल प्रभारी सागर बोरकर की उपस्थिति में थाना कोतवाली में व्यापारियों की एक बैठक ली गई।बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली विपिन ताम्रकार, थाना प्रभारी लार्डगंज हरिकिशन आटनेरे एव सराफा एसोसिएशन, जवाहरगंज व्यापारी संघ, कोतवाली व्यापारी संघ, चूडी व्यापारी संघ, नरधैया व्यापारी संघ एवं अन्य लगभग 25 व्यापारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। बैठक में यातायात संबंधी आ रही समस्याओं पर चर्चा कर इसको व्यवस्थित करने हेतु विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में आपसी सामंजस्य एवं सहमति से आमजन की सुविधा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था को बनाये रखने के लिए निर्णय लिए गए।

Hindi News / Jabalpur / जबलपुर के मुख्य बाजारों में one way traffic लागू , नियम तोडा तो गाड़ी जब्त

ट्रेंडिंग वीडियो