ये भी पढें
– एमपी में तेज आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, बर्बाद फसल देख सदमे में किसान रात में बढ़ा तापमान
सोमवार(MP Weather) को बादलों के चलते दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं रात मे न्यूनतम तापमान बढ़कर 19.6 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। इसके चलते रात को हल्की गर्मी महसूस हुई।
20 को यलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अभी राजस्थान के ऊपर और उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से मौसम बदला हुआ है। 18 मार्च से फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा। इसकी वजह से अगले 2 दिन तक बारिश हो सकती है। 19 मार्च को जबलपुर संभाग में बादल, बारिश(Rain Alert), गरज-चमक और आंधी(Heavy Storm) का असर देखने को मिलेगा। 20 मार्च को जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट में गरज-चमक, बारिश-आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।