scriptअशोक गहलोत बोले- पता नहीं भजनलाल शर्मा CM रहेंगे या नहीं, बताया- CM की रेस में किसका नाम? | Ashok Gehlot makes another big claim Vasudev Devnani next cm of rajasthan in jodhpur | Patrika News
जयपुर

अशोक गहलोत बोले- पता नहीं भजनलाल शर्मा CM रहेंगे या नहीं, बताया- CM की रेस में किसका नाम?

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर सीएम भजनलाल शर्मा को लेकर बड़ा दावा किया है।

जयपुरJun 29, 2025 / 12:54 pm

Lokendra Sainger

ashok gehlot and cm bhajanlal

Photo- Patrika Network

Rajasthan Politics: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की राजनीति में अपने बयानों से अलग तरह की हलचल पैदा कर कर दी है। वे लगातार भारतीय जनता पार्टी पर सीएम भजनलाल को साजिश के तहत हटाने का आरोप मढ़ते आ रहे है। जिसे प्रदेश भाजपा के बड़े नेता काउंटर करने में लगे जुटे है। उन्होंने एक बार फिर भाजपा पर सीएम भजनलाल शर्मा को हटाने का आरोप लगाया है। अशोक गहलोत ने शनिवार को जोधपुर के इंटरनेशनल सेंटर में कांग्रेस की आयोजित संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पता नहीं भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री रहेंगे या नहीं, कौन रहेगा कौन जाने।

स्पीकर RSS के कट्टर कार्यकर्ता- गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी आरएसएस के कट्टर कार्यकर्ता हैं। हमने सुना है कि उनका नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में चल रहा है। अब पता नहीं भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री रहेंगे या नहीं।
साथ ही उन्होंने कहा कि राज्यपाल से लेकर न्यायपालिका, उपराष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर तक सभी दबाव में हैं। राज्यपाल चुनी हुई सरकारों में दखल दे रहे हैं। संविधान में इन्दिरा गांधी ने समाजवाद व धर्मनिरपेक्षता को जुड़वाया था। अब आरएसएस इसे हटाने की बात कर रही है।

गहलोत पहले भी कर चुके CM बदलने का दावा

गौरतलब है कि इससे पहले अशोक गहलोत ने जोधपुर के सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उनके पद से हटाने की साजिश उनकी ही पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा दिल्ली और जयपुर में रची जा रही है। यह षड्यंत्र पूरी तरह तैयार हो चुका है, लेकिन मुख्यमंत्री इस खतरे को समझ नहीं पा रहे हैं।

BJP प्रदेशाध्यक्ष और प्रभारी ने किया खंडन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गहलोत के बयान पर कहा था कि ‘मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने का कोई षड्यंत्र नहीं चल रहा है। भाजपा में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल है। केंद्र-राज्य की डबल इंजन की सरकार अच्छा काम कर रही है।’ वहीं, भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि ‘हम रोज मुख्यमंत्री नहीं बदलते। चुनाव के आधार पर ही बदलाव होता है। आज हमारे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा हैं, कल भी वही रहेंगे। हम रोज-रोज मुख्यमंत्री नहीं बदलते।’

Hindi News / Jaipur / अशोक गहलोत बोले- पता नहीं भजनलाल शर्मा CM रहेंगे या नहीं, बताया- CM की रेस में किसका नाम?

ट्रेंडिंग वीडियो