scriptMonsoon 2025 : जयपुर नगर निगम की खुली पोल, पहली बारिश में सड़कें बनी ‘पाताल द्वार’, देखें हालात बयां करती तस्वीरें | Patrika News
जयपुर

Monsoon 2025 : जयपुर नगर निगम की खुली पोल, पहली बारिश में सड़कें बनी ‘पाताल द्वार’, देखें हालात बयां करती तस्वीरें

Monsoon In Jaipur : शहर में मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी है।

जयपुरJun 24, 2025 / 01:14 pm

SAVITA VYAS

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में मानसूनी सीजन शुरू हो चुका है। अभी बारिश की बूंदें जमकर पड़ी भी नहीं है कि राजधानी जयपुर की सड़कों का हाल बेहाल है।
1/6

शहर में पहली ही बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शहर के पॉश एरिया में शामिल मालवीय नगर से झालाना तक कई इलाकों में सड़कें उखड़ गई हैं और गड्ढों से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।
2/6

शहर में श्याम नगर, वैशाली नगर, मालवीय नगर और टोंक रोड जैसे प्रमुख इलाकों में हालात बेहद खराब हैं। वाहन चालकों को आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा झेलना पड़ रहा है, वहीं पैदल चलने वालों के लिए भी राह मुश्किल हो गई है।
3/6

बारिश के मौसम में सड़कों पर बने गहरे गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। शहर का चाहे वह व्यस्त रोड या गली-मोहल्लों के सड़कें सभी जगह ऐसी ही स्थिति बनी हुई है।
4/6

श्याम नगर क्षेत्र में बना एक बड़ा और खतरनाक गड्ढा लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया था। सुधार कार्य शुरू करते हुए प्रशासन ने इस रोड को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिससे इलाके में ट्रैफिक और लोगों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है।
5/6

 स्थानीय निवासियों का कहना है कि समय पर सड़कों की मरम्मत होती तो यह स्थिति नहीं बनती। सड़कों की मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च होने का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां करती है।
6/6

Hindi News / Photo Gallery / Jaipur / Monsoon 2025 : जयपुर नगर निगम की खुली पोल, पहली बारिश में सड़कें बनी ‘पाताल द्वार’, देखें हालात बयां करती तस्वीरें

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.