scriptRajasthan Weather: महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, राजस्थान में भी मौसम बदला, कल 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट | Monsoon enters Maharashtra, weather changes in Rajasthan, storm and rain warning in 28 districts tomorrow and in so many districts today | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Weather: महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, राजस्थान में भी मौसम बदला, कल 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Alert : दक्षिण पश्चिमी मानसून ने इस बार सामान्य से 18 दिन पहले महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार उसने तेजी दिखाई है। इस बीच राजस्थान में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

जयपुरJun 01, 2025 / 11:10 am

Manish Chaturvedi

patrika photo

patrika photo

Rajasthan Weather Alert : दक्षिण पश्चिमी मानसून ने इस बार सामान्य से 18 दिन पहले महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार उसने तेजी दिखाई है। इस बीच राजस्थान में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 18 जून के आसपास राज्य में मानसून के पहुंचने की संभावना है, लेकिन उससे पहले आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें

भाई ने अपनी बहन की सहेली के साथ मौका देखकर किया Rape, 23 साल की युवती के साथ हुआ दुष्कर्म

कल 28 जिलों में आंधी—बारिश की चेतावनी..

प्रदेश के अधिकतर जिलों में 2 से 4 जून तक तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 2 जून को राज्य के 28 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। केवल सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर और पाली को छोड़कर बाकी सभी जिलों में खराब मौसम का असर दिखेगा।
यह भी पढ़ें

राजस्थान में इस बीमारी की चपेट में आई हजारों महिलाएं, सबसे ज्यादा खतरा इन जिलों में, यह है सबसे बड़ा कारण

आज जयपुर सहित 14 जिलों में अलर्ट..

आज श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, टोंक, सीकर, सवाईमाधोपुर, करौली, झुंझुनूं, जयपुर, धौलपुर, दौसा, भरतपुर और अलवर में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
कल से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय..

2 जून से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे 4 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है और आगामी 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है।
श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज..

नौतपा के दौरान हो रहे इस मौसम परिवर्तन से कई जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। शनिवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

Hindi News / Jaipur / Rajasthan Weather: महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, राजस्थान में भी मौसम बदला, कल 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो