scriptनौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ: पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण के लिए यज्ञ कुंड में दी आहुतियां | Patrika News
जयपुर

नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ: पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण के लिए यज्ञ कुंड में दी आहुतियां

मानसरोवर के वेदना निवारण केंद्र में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।

जयपुरFeb 28, 2025 / 03:10 pm

Devendra Singh

Gayatri Mahavigyan

Gayatri Mahavigyan

जयपुर. शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण, मानव कल्याण, मानव जीवन में सत प्रवृत्ति संवर्धन एवं दुष्प्रवृत्ति उन्मूलन के लिए मानसरोवर के वेदना निवारण केंद्र में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। गुरुवार को हुए यज्ञ का संचालन आचार्य पीठ से शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि राम तपस्या यादव, भास्कर तिवारी, मानसहाय कश्यप, गोपाल सोनी ने किया।

समस्या का मूल कारण नैतिक पतन

इस मौके पर तपस्या यादव ने कहा कि आज मनुष्य का चिंतन चरित्र और व्यवहार विकृत हो गया है, इसलिए संसार में अवांछनीय घटनाएं घट रही है। विश्व में सारी समस्या का मूल कारण नैतिक पतन है। यज्ञ के माध्यम से मनुष्य के विचारों में सकारात्मक परिवर्तन होता है। प्रारंभ में देव पूजन वार्ड 70 के पार्षद राम अवतार गुप्ता ने किया। लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर महामृत्युंजय एवं गायत्री महामंत्र की आहुतियां दी।

समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

गायत्री परिवार राजस्थान जोन प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शांतिकुंज में अखंड दीपक के 100 वर्ष पूर्ण होने एवं माता भगवती देवी शर्मा की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर तथा ज्योति रथ कलश यात्रा के अनुयाज कार्यक्रम के तहत मानव जीवन में नैतिक मूल्यों के विकास के लिए यज्ञ की शृंखला चलाई जा रही है। यज्ञ में ट्रस्टी सतीश भाटी, डॉ. प्रशांत भारद्वाज ,व्यवस्थापक आरडी गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र गुप्ता, जिला संयोजक केदार शर्मा ,भोजराज पारीक ,बृजेश रावत, दिवाकर शर्मा, सीताराम प्रजापति, ललिता शर्मा, रानी शर्मा, गायत्री कचोलिया रामबाबू सिंघल, अशोक गोयल, सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुति देकर देश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Hindi News / Jaipur / नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ: पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण के लिए यज्ञ कुंड में दी आहुतियां

ट्रेंडिंग वीडियो