21 शहरों में रात में पारा सामान्य से कम बीती रात विंड पैटर्न में हुए बदलाव के कारण प्रदेश के 21 शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा जबकि जिले के फतेहपुर कस्बे का तापमान 9.8 डिग्री रहा जो पर्वतीय स्थल माउंटआबू से भी कम रिकॉर्ड हुआ है। पाली जिले में बीती रात पारा 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। लूणकरणसर 14.7, संगरिया 13.8, श्रीगंगानगर 14.8, बीकानेर 14.8, माउंटआबू 14.4, पिलानी 15.5, चित्तौड़गढ़ 15.5, डबोक 16.2, झुंझुनूं 16.1, जैसलमेर 15.6 और करौली में 17.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज होने पर गर्मी के तेवर नर्म रहे।
पिंकसिटी में बीती रात लुढ़का पारा
पूर्वोत्तर हवाएं चलने पर बीती रातराजधानी जयपुर के तापमान में भी पारा 3.4 डिग्री लुढ़क कर 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहने पर रात में भी गर्मी का असर महसूस हुआ। अजमेर 19.8, भीलवाड़ा 17.2, अलवर 22.6, कोटा 22.7, धौलपुर 20.2, अंता बारां 20.7, बाड़मेर 18.0, जोधपुर 20.7 और फलोदी में 21.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।