विष्णु टांक ने बताया कि हर वर्ष फाग श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। फूलों की होली खेली जाती है। राधाकृष्ण स्वरूप झांकी सजाई गई श्याम जी का फूलों की झांकी से श्रृंगार किया। श्याम रंग रसिया, फागण आयो रंग रसिया श्याम। आज बिरज मे होली खेले रसिया। भजनों पर महिलाएं कोमल, रश्मि, ममता, मंजु, अंजना, आस्था ने राधा कृष्ण के सामने नृत्य कर हाजरी लगाई। सभी ने फागुन के भजनों मे ठाकुर जी के संग फूलों की होली झूम उठे। इस अवसर पर सुरेश टांक, राजेन्द्र सहित अन्य मौजूद रहे।