script‘गुलाबी नगरी’ में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, MLA गोपाल शर्मा के नेतृत्व में जुटे हजारों युवा, देखें तस्वीरें | Patrika News
जयपुर

‘गुलाबी नगरी’ में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, MLA गोपाल शर्मा के नेतृत्व में जुटे हजारों युवा, देखें तस्वीरें

MLA Gopal Sharma Tiranga Yatra: राजधानी जयपुर के सिविल लाइंस में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में हजारों युवा, मातृशक्ति और प्रबुद्धजन जुटे।

जयपुरMay 24, 2025 / 05:41 pm

Kamal Mishra

Jaipur Tiranga Yatra

तिरंगा यात्रा में शामिल लोग (फोटो- पत्रिका)

Jaipur Tiranga Yatra: राजधानी जयपुर में हाथों में तिरंगा थामे हजारों लोग गुर्जर की थड़ी चौराहे से बैकुंठनाथ मंदिर सोडाला तक चिलचिलाती धूप में पैदल चले। प्रचंड गर्मी के बावजूद वे पूरी ताकत से भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम के जयघोष लगाते हुए न्यू सांगानेर रोड को गुंजायमान कर रहे थे। यह नजारा था विधायक गोपाल शर्मा की अगुवाई में शनिवार को निकाली गई सिविल लाइंस की तिरंगा यात्रा का।

संबंधित खबरें

Jaipur Tiranga Yatra
तिरंगा यात्रा में शामिल लोग


यात्रा का नेतृत्व परमवीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर होशियार सिंह दहिया और मेजर शैतान सिंह के परिवार ने किया। यात्रा में डीजे पर बजते देश भक्ति तराने युवाओं में जोश और उत्साह का संचार करते हुए थिरकने को मजबूर कर रहे थे। वहीं, भारत माता, जम्मू-कश्मीर में बफीर्ली पहाड़ियों पर सीमा की रक्षार्थ तैनात वीर जवानों और तोप की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
Jaipur Tiranga Yatra
विधायक गोपाल शर्मा समेत अन्य लोग

इनके साथ तिरंगा और ऑपरेशन सिंदूर की तख्तियां थामे हाथी, ऊंट और घुड़सवार दल राहगीरों और लोगों का ध्यान आकृष्ट कर रहे थे। रथ और बग्घियों में शहीद परिवार, संत-महंत और पूर्व सैनिक सवार रहे।


सेना ने फहराई कीर्ति पताका : गोपाल शर्मा


तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि यह यात्रा किसी एक व्यक्ति या पार्टी की यात्रा नहीं है। यह सिविल लाइंस वासियों के राष्ट्र के प्रति स्नेह और जवानों के प्रति सम्मान की प्रतीक है। “ऑपरेशन सिंदूर’ में हमारे महापराक्रमी सैनिकों के शौर्य ने आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिलाकर वैश्विक पटल पर भारत की कीर्ति पताका फहराई है।
MLA Gopal Sharma Tiranga Yatra
तिरंगा यात्रा में शामिल लोग


ये भी हुए शामिल


ओलंपियन देवेंद्र झांझड़िया, शहीद मेजर संकल्प यादव के पिता सुरेंद्र यादव, संसद हमले में शहीद जेपी यादव की पत्नी प्रेम देवी यादव, शहीद योगेश अग्रवाल के पिता अजय अग्रवाल, शहीद हिम्मत सिंह के पिता किशोर सिंह, संत अवधेशाचार्य महाराज, युवाचार्य राघवेंद्र महाराज, सालासर बालाजी धाम के महंत विष्णु पुजारी, गायत्री परिवार के आचार्य मनु महाराज, विष्णु दास महाराज नागा, भाजपा नेता प्रेम सिंह बनवासा, रणजीत सिंह सोडाला समेत बड़ी संख्या में आध्यात्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक हस्तियां और मातृशक्ति शामिल हुईं।

Hindi News / Jaipur / ‘गुलाबी नगरी’ में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, MLA गोपाल शर्मा के नेतृत्व में जुटे हजारों युवा, देखें तस्वीरें

ट्रेंडिंग वीडियो