CG News: 25 दिन पहले हुआ था सिजेरियन ऑपरेशन
नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड 14 भाजपा प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर गर्भवती थी। 25 दिन पूर्व उनका सिजेरियन ऑपरेशन से जचकी कराई गई। उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद घर आ गई थी। इसी दौरान घर पर सीमामनी को असहनीय दर्द हुआ। फिर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पता चला कि ऑपरेशन के बाद उनके टांकों में सूजन आ गई हैं। इससे उनकी तबीयत बिगडऩे लगी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की रविवार शाम मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसके पहले सीमामनी दिवाकर नवागढ़ वार्ड 3 से से पार्षद थी। इस बार वार्ड 14 से भाजपा की प्रत्याशी थी, व चुनाव की तैयारी चल रही थी। मौत के वार्ड में सन्नाटा पसर गया है।