दोस्ती के बाद दोनों में बातचीत हुई, उसके बाद बने सबंध
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए किशोरी की पहचान युवक से हुई थी। उसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। दोनों मिलने भी लगे। इस बीच युवक ने किशोरी के साथ संबध बनाए। बाद में इसकी जानकारी जैसे-तैसे किशोरी की मां को लग गई। पता चला कि किशोरी अपने घर से सहेली के घर जाकर कॉपी लाने की बात पर निकली थी। वापस लौटी तो कॉपी नहीं थी। मां ने सख्ती से पूछा तो उसने सारी घटना बताई।परिवार युवक के घर पहुंचा तो पता चला वह गायब है
मां और परिवार के अन्य लोग युवक के घर गए तो पता चला वह कहीं गया हुआ है। यह भी जानकारी सामने आई कि युवक की बहन को इस बारे में जानकारी थी। उधर जब युवक घर आया तो उसे इस पूरे घटनाक्रम का पता चला। उसने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप का मैसेज भेजा। जिसे पढ़ने के बाद किशोरी ने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया और वहां रखा तेजाब पी लिया। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो वह अचेत पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया तो इलाज के कुछ घंटों के बाद उसकी मौत हो गई। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट, सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। यह भी पढ़ें