Mahashivratri 2025: शिवरात्रि में मंदिरों में कल गूंजेगा हर-हर महादेव, तैयारी जोराें पर, देखें तस्वीरें…
Mahashivratri 2025: कांकेर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों के शिवमंदिरों में बुधवार को भोलेनाथ के जयकारा लगना शुरू हो जाएगा। मंदिर समिति द्वारा तैयारी अंतिम चरण पर है।
Mahashivratri 2025: शिवभक्त अपने-अपने अनुसार पूजा के सामग्री खरीदने में लगे हुए है। शहर के ऊपर नीचे रोड़ स्थित शिव मंदिर में हवन-पूजन के बाद भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न मंडलियों के द्वारा भजन, कीर्तन सहित अन्य संगीतमय कार्यक्रम हाेंगे।
2/5
Mahashivratri 2025: मंदिर के पुजारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर राजा महाराजा जमाने का है। मंदिर में एक साथ भोलेनाथ शिव, मां पार्वती, नंदी स्थापित है इसलिए इस मंदिर को नंदेश्वरी महादेव मंदिर कहा जाता है। मंदिर परिसर में भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। मंदिर समिति द्वारा परिसर का रंगरोगन करवाने के अलावा पूजा की तैयारी की जा रही है।
3/5
Mahashivratri 2025: शहर से लगे संरगपाल स्थित शिवमंदिर में महाआरती के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा। भगवान शंकर के पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की कतार लगनी शुरू हो जाएगी। वहीं श्रद्धालु रूद्राभिषेक, जलाभिषेक करेगें।
4/5
Mahashivratri 2025: भोलेनाथ की निकलेगी बारात: शिव मंदिर अन्नपूर्णा पारा समिति एवं युवा संगठन द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में अन्नपूर्णा पारा मोखला मांझी चौक से भोलेनाथ की बारात शहर में निकाली जाएगी।
5/5
Mahashivratri 2025: सुबह भगवान शिव का पूजा-अर्चना किया जाएगा। दोपहर 3 बजे मेला का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात शिव भोलेनाथ का शाम पांच बजे बारात निकाली जाएगी।