मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
कैसा रहेगा 19 जून का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर में गरज और चमक के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रात को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार रात में जोरदार बारिश होगी। जिसका अनुमान 90 प्रतिशत है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। कैसा रहेगा 20 जून का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में झमाझम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के माने तो 80 प्रतिशत बारिश हो सकती है। जबकि रात में 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।