scriptघर में घुसे चोर का दुस्साहस: महिला के साथ किया दुष्कर्म, नगदी जेवर लेकर फरार | Thief entered house to steal, raped woman, case registered | Patrika News
कानपुर

घर में घुसे चोर का दुस्साहस: महिला के साथ किया दुष्कर्म, नगदी जेवर लेकर फरार

Thief entered house to steal, raped woman, case registered कानपुर में चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय महिला अपने बच्चों के साथ थी‌ पति पानीपत में नौकरी कर रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कानपुरMar 05, 2025 / 06:19 pm

Narendra Awasthi

चोर ने किया दुष्कर्म
Thief entered house to steal, raped woman कानपुर में चोरी करने के लिए घर में घुसे चोर का दुस्साहस देखने को मिला। जब उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय ‌महिला अपने बच्चों के साथ घर में थी। पति पानीपत में नौकरी कर रहा है। चोर मौके से जेवर और नगदी लेकर फरार हो गया। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।‌ घटना साढ़ थाना क्षेत्र की है।‌

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें

हाई प्रोफाइल चोर, फ्लाइट से यात्रा, होटल में ठहरना, दिन में रेकी, टारगेट फिक्स होने पर चोरी, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है। पति बीबी बच्चों का पेट पालने के लिए पानीपत में नौकरी कर रहा है। सोमवार 3 फरवरी को महिला अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। इसी बीच चोरी करने की नीयत से चोर घर के अंदर घुसा। खटपट की आवाज सुनकर महिला की आंख खुल गई। उसने देखा कि गांव का ही एक लड़का चोरी कर रहा है। जिसका उसने विरोध किया। इस पर गांव का ही रहने वाला राघवेंद्र ने दुष्कर्म किया। जेवर और नगदी लेकर मौके से फरार हो गया।

क्या कहते हैं साढ़ थाना प्रभारी?

महिला ने थाना में तहरीर देकर आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का दौर जारी है।

Hindi News / Kanpur / घर में घुसे चोर का दुस्साहस: महिला के साथ किया दुष्कर्म, नगदी जेवर लेकर फरार

ट्रेंडिंग वीडियो