scriptमौसम का ट्रिपल अटैक: 70 किलोमीटर की गति से आएगी तबाही, आईएमडी की चेतावनी | Weather Triple attack: Destruction come at speed of 50-60 kmph | Patrika News
कानपुर

मौसम का ट्रिपल अटैक: 70 किलोमीटर की गति से आएगी तबाही, आईएमडी की चेतावनी

Weather Triple attack, Destruction come at speed of 50-60 kmph आईएमडी ने 18 से 20 अप्रैल तक मौसम के खतरनाक रहने की चेतावनी दी है। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने किसानों से समय-समय पर जारी चेतावनी को देखते रहने की सलाह दी गई है।

कानपुरApr 18, 2025 / 05:35 pm

Narendra Awasthi

Weather Triple attack, Destruction come at speed of 50-60 kmph आईएमडी ने मौसम को लेकर जबरदस्त चेतावनी दी है। जिसके अनुसार आज 18 अप्रैल से तेज आंधी धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसका असर उत्तर पश्चिम भारत से लेकर अन्य हिस्सों में दिखाई पड़ेगा। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 18 से 20 अप्रैल के बीच मौसम खराब रहेगा। कई स्थानों पर ओले गिरने के साथ बारिश और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। साइक्लोनिक सिस्टम बनने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उत्तर भारत में पहले तीन दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। कानपुर मंडल में तापमान 39 डिग्री के आसपास रह सकता है।
यह भी पढ़ें

किन्नरों के दो गुटों के बीच चले लाठी डंडे, पांच घायल, क्या कहते हैं एसएसपी?

मौसम विभाग ने किसानों के लिए विशेष कर अलर्ट जारी किया है।‌ मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि खेतों में कटाई और सुखाने का काम तत्काल प्रभाव से रोक दें। आंधी तूफान और आकाशीय बिजली को देखते हुए घर से बाहर न निकले। बिजली के खंभे, पेड़ के नीचे, खुले मैदान से दूरी बनाए रखें। मौसम विभाग से जारी की गई चेतावनी को देखते रहे। ‌

कैसा रहेगा रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही थी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात का तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 19 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशाओं से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। रात को भी आसमान साफ रहेगा। बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

Hindi News / Kanpur / मौसम का ट्रिपल अटैक: 70 किलोमीटर की गति से आएगी तबाही, आईएमडी की चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो