पानी की टंकी कूदी महिला
उत्तर प्रदेश के कानपुर के शास्त्री नगर मोहल्ले की रहने वाली 35 वर्षीय नैना देवी पत्नी शुभम आज पानी की टंकी पर चढ़ गई। जिसकी रैलिंग पकड़ के लटक गई। यह देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और काकादेव पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन तमाशबीन बने खड़े रहे। महिला को बचाने के लिए उनके पास कोई साधन नहीं था।
पुलिस और फायर ब्रिगेड के प्रति लोगों में नाराजगी
लोगों का कहना था कि अगर नीचे जाल पकड़ कर खड़े हो जाते तो महिला की जान बच सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महिला का हाथ छूटा और वह 70 फीट नीचे आ गिरी। जिसे आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। नैना के घर में सास-ससुर के साथ 5 साल की एक बेटी भी है। जिसके पति की मृत्यु दो महीने पहले हो गई थी। परिजनों का कहना है कि पति की मौत के बाद वह अवसाद (depression) में चली गई।
सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर में बताया
सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर इंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया दो माह पहले इसके पति का निधन हो गया था। उसी समय से डिप्रेशन में चली गई। काकादेव पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव को पब में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया क्या है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।