नेशनल हाईवे-30 पर कटनी पुलिस घोषणा कर रही है कि श्रद्धालु यू टर्न लेकर अपने घर वापस लौट जाए या वहीँ रुकें। बता दें कि, प्रयागराज में दो दिन तक वाहनों की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। हालांकि, सड़क से आने वाले श्रद्धालु लगातार बड़ी संख्या में प्रयागराज में घुसने की प्रयास कर रहे हैं। जाम का आलम ऐसा है कि कुछ लोग 24 घंटे से भी ज्यादा समय से फंसे हुए है। पुलिस की समझाइश के बाद भी श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए आतुर हैं।
महाकुंभ से लौटते वक्त चमत्कार ! तेज रफ्तार बोलेरो तालाब में गिरी, किसी को नहीं आई चोट ट्रैफिक पुलिस कर रही श्रद्धालुओं से बात
ट्रैफिक टीआई राहुल पांडे लगातार कुंभ जाने वाले यात्रियों को आगाह कर रहे हैं। कटनी शहर के तीन स्थानों पर जाम के हालत 24 घंटे से अधिक समय से बने हुए हैं। स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्हें परेशानी से बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा अभी भी पीर बाबा और चाका बाईपास में श्रद्धालुओं को वापस भेजने की तैयारी चल रही है।
Mahakumbh 2025 : एमपी-यूपी बार्डर पर लगा 28 कि.मी लंबा जाम, 8 घंटे में तय हो रहा 20 कि.मी सफर भीषण जाम के हालात
नेशनल हाईवे पर कई जगह भीषण जाम के हालात बने हुए हैं। हजारों की संख्या में कार, बस, लोडर वाहन सहित अन्य वाहन फंसे हुए हैं। किसी भी हाल में प्रयागराज कुंभ में स्नान करने के लिए लोग आतुर हैं। जरा सा भी रास्ता मिलने पर भी आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
MP-महाराष्ट्र बॉर्डर पर विश्व का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट, 73 गांवों को मिलेगा फायदा 24 घंटे से ठहरे है यात्री
मार्ग में स्थिति यहां तक बनी हुई है कि यात्री 24 घंटे से अधिक समय तक एक ही स्थान पर ठहरे हुए हैं। होटल और ढाबों में रात बीता रहे हैं। उन्हें इंतजार है कि कब रास्ता खुले और वह प्रयागराज की ओर रवाना हों।