scriptदोपहर में एक बजे पहुंचा पानी, यात्रियों को बैठने के लिए कुसिर्यां न मिले पर निर्माण सामग्री में बैठकर किया इंतजार | Rameshwaram teerth yatra | Patrika News
कटनी

दोपहर में एक बजे पहुंचा पानी, यात्रियों को बैठने के लिए कुसिर्यां न मिले पर निर्माण सामग्री में बैठकर किया इंतजार

Rameshwaram teerth yatra

कटनीMar 07, 2025 / 08:48 pm

balmeek pandey

Rameshwaram teerth yatra

Rameshwaram teerth yatra

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत तीर्थयात्रियों का जत्था रामेश्वरम के लिए रवाना, महापौर ने किया सम्मान

कटनी. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत बुधवार को कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन से 200 बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का जत्था भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से रामेश्वरम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान स्टेशन परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। हालांकि इस दौरान अव्यवस्थाएं भी हावी रहीं। महापौर प्रीति सूरी ने स्टेशन पर पहुंचकर तीर्थयात्रियों का तिलकवंदन, माला पहनाकर सम्मान।
रेलवे स्टेशन पर बुधवार को धर्म, आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। तीर्थयात्रियों को फूल-माला पहनाई गईं, जलपान एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। उन्हें मीठा और पानी की बोतलें भी दी गईं। पूरी यात्रा के दौरान चाय, नाश्ता और भोजन नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
Red Heart
जिले में 310 मुख्य व गौड़ खनिज की खदानें, 140 अब तक स्वीकृति का इंतजार

सशस्त्र बल किया गया तैनात
डिप्टी कलेक्टर एवं तीर्थ यात्रा योजना के प्रभारी विवेक गुप्ता ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए चार सदस्यीय सशस्त्र पुलिस बल भी ट्रेन में तैनात किया गया है। इसके अलावा, सहायक प्रबंधक राजेश पटेल, संदीप कश्यप, राजाराम साहू और चंद्रशेखर कोरी को तीर्थयात्रियों की समुचित व्यवस्था के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वे यात्रियों के ठहरने, घूमने-फिरने और भोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता, एसडीएम प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार वीके मिश्रा, नायब तहसीलदार आकाश नामदेव, नगर निगम राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Rameshwaram
समस्याएं भी दिखीं, सुविधाओं की कमी
हालांकि यात्रा को लेकर भक्तिमय माहौल रहा, लेकिन यात्रियों और उनके परिजनों को कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। स्टेशन परिसर में दोपहर 1 बजे तक पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी। बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां उपलब्ध नहीं थीं, यात्री एवं उनके परिजन जमीन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते रहे। स्टेशन पर रखी निर्माण सामग्री पर बैठकर यात्रियों को समय बिताना पड़ा। अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ट्रेन आने से कुछ देर पहले ही पहुंचे।

भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में, 13 सदस्यों ने सौंपा अविश्वास प्रस्ताव


यात्रियों ने दिए सकारात्मक वर्जन
हमें पहली बार रामेश्वरम जाने का मौका मिला है। सरकार का यह प्रयास बहुत अच्छा है। कम से कम बुढापे में भगवान के दर्शन हो रहे हैं।
संपतियां बाई, तीर्थ यात्री।
सरकार ने तीर्थ जाने के लिए बढिय़ा योजना चलाई है। स्टेशन में स्वागत भी किया गया। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कि हम तीर्थ जा रहे हैं।
श्याम बाई, तीर्थ यात्री।

पहली बार ट्रेन से इतनी संख्या में सदस्यों के साथ लंबी यात्रा कर रहे हैं, सब कुछ अच्छा लग रहा है। साथ में पत्नी को भी लेकर जा रहे हैं।
दुर्गा प्रसाद पांडेय, तीर्थयात्री।
तीर्थ यात्रा में जाने का बहुत दिनों से मन था। सरकार की योजना से अब जा रहे हैं। कई लोगों के साथ जाना सुखद है। यह मुख्यमंत्री तीर्थ योजना से हो पा रहा है।
गनपत गिरी, तीर्थ यात्री।

Hindi News / Katni / दोपहर में एक बजे पहुंचा पानी, यात्रियों को बैठने के लिए कुसिर्यां न मिले पर निर्माण सामग्री में बैठकर किया इंतजार

ट्रेंडिंग वीडियो