scriptMiss World 2025: ट्रैक्टर चलाने की शौकीन हैं कोटा की बेटी नंदिनी गुप्ता, करोड़ों का ताज पहनते देखने के लिए बेताब हैं राजस्थान के लोग | Miss World 2025 Nandini Gupta Know Her Profile Kota Rajasthan | Patrika News
कोटा

Miss World 2025: ट्रैक्टर चलाने की शौकीन हैं कोटा की बेटी नंदिनी गुप्ता, करोड़ों का ताज पहनते देखने के लिए बेताब हैं राजस्थान के लोग

Miss World 2025: मिस इंडिया बनने के बाद नंदिनी गुप्ता जब कोटा आई थी तो उनका स्वागत भी ट्रैक्टर में बैठा कर किया था। नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है और अब वह मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

कोटाMay 30, 2025 / 10:50 am

Arvind Rao

Nandini Gupta

ट्रैक्टर चलाते हुए (फोटो- नंदिनी गुप्ता इंस्टाग्राम)

Nandini Gupta: हैदराबाद में चल रही 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का सबसे कठिन और आखिरी दौर चल रहा है। इसमें दुनियाभर से आईं टॉप-40 कंटेस्टेंट उन सवालों के जवाब दे रही हैं, जो फिनाले में इनकी किस्मत बदल सकते हैं। तीन करोड़ के इस ताज में नीलम के अलावा 175.49 कैरेट के 1770 छोटे हीरे और 18 कैरेट का वाइट सोना होगा। इसका नीला रंग शांति, समझदारी और वफादारी का प्रतीक है। ताज के साथ-साथ मिस वर्ल्ड 2025 को 1.15 करोड़ रुपये का पुरस्कार भी मिलेगा, यह पिछली बार से ज्यादा है।
Nandini Gupta

कोटा की बेटी नंदिनी गुप्ता आज देश का गौरव बन चुकी हैं। साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नंदिनी अब मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह प्रतियोगिता 10 मई से हैदराबाद में शुरू हो चुकी है और 31 मई को इसका समापन होगा। 140 करोड़ देशवासियों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है। कोटा में नंदिनी के परिवार और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि नंदिनी मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन करेंगी।
यह भी पढ़ें

कौन है राजस्थान की नंदिनी गुप्ता? मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मासूमियत और दिलकश अंदाज से जीत रहीं लोगों का दिल


छोटे शहर से ग्लैमर की दुनिया तक का सफर


नंदिनी गुप्ता कोटा की पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र की रहने वाली हैं। नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता किसान हैं और बिजनेस भी करते हैं। मां रेखा गुप्ता गृहिणी हैं। उनकी छोटी बहन अनन्या गुप्ता हैं। नंदिनी ने पहले मिस राजस्थान, फिर मिस इंडिया और अब मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल चैलेंज तक का सफर तय किया। उन्होंने पिछले दो साल से लगातार इसकी तैयारी की और बीते तीन महीने में मुंबई में फिटनेस, वॉइस ट्रेनिंग, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों की गहन ट्रेनिंग ली।


मिस वर्ल्ड में सात साल बाद ताज की उम्मीद


नंदिनी ने छोटे शहर से निकलकर ग्लैमर की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। शुरुआत में बिना किसी ट्रेनिंग के उन्होंने मिस राजस्थान और फिर मिस इंडिया का खिताब जीता। पिछले दो सालों से वह मिस वर्ल्ड की तैयारी में जुटी थीं। परिवार को उम्मीद है कि 7 साल बाद मिस वर्ल्ड का ताज भारत आएगा। इससे पहले साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने यह खिताब जीता था, जो मिस वर्ल्ड जीतने वाली छठी भारतीय महिला थीं।


ट्रैक्टर में बैठा कर ही किया था स्वागत


साल 2023 में मिस इंडिया बनने के बाद नंदिनी गुप्ता जब कोटा आई थी तो उनका स्वागत भी ट्रैक्टर में बैठा कर किया था। इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी पहुंचे थे। नागर ने ट्रैक्टर चलाया था और नंदिनी को बैठाया था। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी ट्रैक्टर खड़े कर ही नंदिनी का स्वागत किया था। इसके बाद नंदिनी ने खुद भी ट्रैक्टर चलाया था। नंदिनी जब भी गांव जाती हैं, तब ट्रैक्टर, हार्वेस्टर या अन्य एग्रीकल्चर मशीन जरूर चलाती हैं।
यह भी पढ़ें

कोटा की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस वर्ल्ड-2025 टॉप मॉडल चैलेंज विजेता


तीन साल की उम्र में भी करती थी कैटवॉक


पिता सुमित बताते हैं कि नंदिनी जब तीन साल की थी, तब से वह ग्लैमर की दुनिया की तरफ आकर्षित हो रही थी। टीवी में रैंप वॉक को देखकर वह भी कैटवॉक किया करती थी। नंदिनी के बचपन का एक वीडियो भी है। नंदिनी का यह आकर्षण उसका लगातार बढ़ता ही रहा। परिवार भी उसे काफी सपोर्ट करता था। बचपन से ही वह अलग मुकाम पर पहुंचने में जुटी रही। मुंबई में पढ़ाई के दौरान उन्हें इसमें और मदद मिली।

Hindi News / Kota / Miss World 2025: ट्रैक्टर चलाने की शौकीन हैं कोटा की बेटी नंदिनी गुप्ता, करोड़ों का ताज पहनते देखने के लिए बेताब हैं राजस्थान के लोग

ट्रेंडिंग वीडियो