scriptRajasthan Weather : फिर पारे का अटैक, दूसरी बार 46.3 डिग्री पहुंचा | Rajasthan Weather, Mercury attacks again, reaches 46.3 degrees for the second time in kota | Patrika News
कोटा

Rajasthan Weather : फिर पारे का अटैक, दूसरी बार 46.3 डिग्री पहुंचा

प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी : 15 जून से लू से राहत मिलने की संभावना,

कोटाJun 12, 2025 / 08:10 pm

shailendra tiwari

Kota weather

Kota weather

शहर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। धरा आग उगल रही है। इस सीजन में दूसरी बार गुरुवार को एक बार फिर पारा 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में गंगानगर के बाद चूरू और कोटा सबसे ज्यादा तपने वाले शहर रहे।शहर में गुरुवार सुबह से ही भीषण लू और झुलसाती गर्मी ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है।
दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है और लोग जरूरी होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। दिन ही नहीं बल्कि रात भी तप रही है। उष्ण रात्रि का असर लोगों की नींद भी खराब कर रहा है। रात का पारा 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व 10 जून को 46.3 डिग्री सेल्सियस पारा रहा था।
लू का असर रहेगा कायम

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में आगामी 2-3 दिन और गर्म हवाएं (लू) चलने की संभावना है। साथ ही रातों में भी गर्मी का असर बना रहेगा।
14-15 जून से आंधी और हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 14-15 जून से कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेंघगर्जन, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद द्वितीय सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
झालावाड़ में बरसात

झालावाड़ जिले के सोजपुर क्षेत्र में गुरुवार तड़के से झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को मौसम पलटा और तूफानी हवाओं के साथ करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। बारां में अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढक़र 35 डिग्री पर पहुंच गया।

Hindi News / Kota / Rajasthan Weather : फिर पारे का अटैक, दूसरी बार 46.3 डिग्री पहुंचा

ट्रेंडिंग वीडियो