scriptMehul Choksi: राज बनके विदेशी GF से मिला, फिल्मी स्टाइल में भागा, विदेश में काटी अय्याश जिंदगी… | Mehul Choksi Love Story Barbara Jabarica the alleged girlfriend told shocking things about Mehul Choksi Luxury Lifestyle | Patrika News
लाइफस्टाइल

Mehul Choksi: राज बनके विदेशी GF से मिला, फिल्मी स्टाइल में भागा, विदेश में काटी अय्याश जिंदगी…

Mehul Choksi: फरार हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। आइए हम जानते हैं कि मेहुल चोकसी के पास कितनी संपत्ति है और वो विदेश में कैसी जिंदगी जी रहे थे?

भारतApr 14, 2025 / 03:42 pm

Ravi Gupta

Mehul Choksi, Mehul Choksi Love Story, Mehul Choksi arrested, Mehul Choksi in jail

Mehul Choksi Arrested: फरार मेहुल चोकसी की ये फाइल फोटो है जिसमें वो एक एक्ट्रेस के साथ दिखे थे

Mehul Choksi Love Story: भगोड़ा मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाला (PNB Scam) मामले में लंबे समय से फरार हीरा व्यापारी की तलाश लंबे समय से थी। अब जाकर मेहुल को गिरफ्तार (Mehul Choksi Arrested) किया गया है। करोड़ों की संपत्ति वाले मेहुल चोकसी की लव स्टोरी गजब की है। उसकी एक कथित गर्लफ्रेंड Barbara Jabarica ने उसके जीवन का अनसुना सच बताया है। कैसे मेहुल चौकसी बारबरा से ‘राज’ बनकर मिलता था और उसके ऊपर करोड़ों खर्च करता था। आज हम मेहुल चोकसी ये अनसुनी कहानी (Mehul Choksi Untold Story) पढ़ेंगे।

Mehul Choksi Latest News: मेहुल चोकसी की लेटेस्ट खबर

सीबीआई के सूत्रों ने सोमवार को मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। 65 साल के मेहुल चोकसी को शनिवार को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया। वो फिलहाल बेल्जियम की जेल में है। अब वो भारत कब लाया जाएगा या नहीं, इसको लेकर खबर लिखे जाने तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

मेहुल चोकसी की कथित गर्लफ्रेंड Barbara Jabarica

अब हम मेहुल चोकसी की कथित गर्लफ्रेंड Barbara Jabarica के बारे में जानते हैं। Barbara Jabarica ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ इंटरव्यू में इन बातों को बताया था। जिसके बारे में हम नीचे पढ़ने जा रहे हैं।

VIDEO: मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी

राज बनकर मिलता था मेहुल चोकसी (Mehul Choksi Fake Name Raj)

Barbara Jabarica बताती हैं कि मेहुल चोकसी जब मिला तो उसने अपना नाम राज बताया था। बारबरा मेहुल को ‘राज’ नाम से ही जानती थी। उसने कभी अपने असली नाम का जिक्र नहीं किया था। हालांकि, ये उसने जरूर बताया था कि वो हीरा का व्यापार करता है। इसी सिलसिले में वो देश-विदेश की यात्रा करता है। Barbara ये बताती हैं कि उसे ये नहीं पता था कि मेहुल इतना बड़ा घोटालेबाज आदमी है।

एंटीगुआ में बारबरा और मेहुल की पहली मुलाकात

एंटीगुआ के लग्जरी टाउनशीप के एअरबीएनबी (लग्जरी रेंटेडे हाउस) में बारबरा और मेहुल की मुलाकात हुई थी। वो मुझे हर वक्त मैसेज करता था लेकिन मैं एक माह में कभी कभार जवाब देती थी। उसने मुझे डायमंड के बिजनेस में शामिल करने की कोशिश की। उसने डायमंड रिंग भी गिफ्ट किए। इतना ही नहीं, बिजनेस में पार्टनर बनने की बात कही और बड़ी पार्टी लाने को कहा था। इसके बदले वो मुझे मोटे कमीशन देने का भी ऑफर किया। लेकिन, मैं उसके झांसे में नहीं आई। इंटरव्यू में उसने ये भी साफ किया कि मैं बस मिली थी लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड नहीं हूं और ना ही वो मेरा शुगर डेडी था।
ये भी पढ़िए : Lalit Modi: 4000 करोड़ की संपत्ति वाले ललित मोदी ऐसी जीते हैं जिंदगी, छप्परफाड़ कमाई के ’77’ हैं सोर्स

मेहुल को भगाने में कथित गर्लफ्रेंड की भूमिका

बताया जाता है कि क्यूबा भगाने की योजना में बारबरा का हाथ था। हालांकि, इंटरपोल ने जानकारी दी थी कि वो जून 2018 में एंटीगुआ में दिखा था। वो यूएसए से एंटीगुआ गया था। इसके बाद नागरिकता भी ली थी। मेहुल कई देशों में भागता रहा। उसकी कथित गर्लफ्रेंड ने बताया कि वो हर जगह पर आलीशान होटल या रेंटेड घर में रहता था।

मेहुल चोकसी का डायमंड बिजनेस (Mehul Choksi Business)

Mehu choksi business details
मेहुल चोकसी भारत के फेमस डायमंड बिजनेस रहा है। मेहुल चौकसी गीतांजलि ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रहे हैं। 1986 में मेहुल चौकसी ने ‘गीतांजलि जेम्स’ की स्थापना की। कुछ साल बाद में भारत की सबसे बड़ी ज्वेलरी कंपनी बनी। साल 2018 में गीतांजलि ग्रुप का वार्षिक राजस्व लगभग 12,500 करोड़ रुपए था।

मेहुल चोकसी की संपत्ति (Mehul Choksi Net worth)

Mehu choksi net worth
ईडी ने पीएनबी घोटाले की जांच के दौरानउनकी कंपनियों से जुड़ी 2,565.90 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया था। इनकी संपत्ति करीब 20 हजार करोड़ (अनुमानित) बताई जाती है। ईडी ने करोड़ों की लग्जरी कारें भी जब्त की थी जिनको नीलाम किया गया था।

Mehul Choksi PNB Scam: 13,850 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला

मेहुल चोकसी और नीरव मोदी पीएनबी से 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे थे। यह भारत के बैंकिंग इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ऋण घोटाला माना जाता है। साल 2018 में दोनों मामला सामने आने पर फरार हुए थे।
फेमस हस्ती या बिजनेस टायकून या बॉलीवुड स्टार्स… हर किसी की लग्जरी लाइफ के बारे में आप कुछ खास पढ़ना चाहते हैं तो पत्रिका के लाइफस्टाइल न्यूज (Lifestyle News) के साथ जुड़े रहें। इस स्टोरी के लिए रिसर्च में पत्रिका के साथ इंटर्नशीप कर रही खुशबू बरेठ ने सहयोग किया है।

Hindi News / Lifestyle News / Mehul Choksi: राज बनके विदेशी GF से मिला, फिल्मी स्टाइल में भागा, विदेश में काटी अय्याश जिंदगी…

ट्रेंडिंग वीडियो