Virat Kohli Diet: ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में खाते हैं बेहद सादा खाना, जानिए विराट कोहली का सिंपल डाइट प्लान
Virat Kohli Diet: विराट कोहली की फिटनेस का राज सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, बल्कि उनकी सादी और हेल्दी डाइट भी है। जानिए वो ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में क्या खाते हैं और कैसे आप भी उनके जैसे सिंपल डाइट प्लान से खुद को फिट रख सकते हैं।
Virat Kohli Diet: विराट कोहली सिर्फ खेल में ही नहीं, बल्कि फिटनेस के मामले में भी लोगों के लिए एक बड़ी मिसाल हैं। उनकी फुर्ती, एनर्जी और तंदुरुस्ती देखकर हर कोई यही सोचता है कि ये सब वो क्या खाकर पाते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि विराट बहुत सादा और घर जैसा खाना खाते हैं।
न ज्यादा तेल, न मसाले और न ही कोई भारी-भरकम डिश। उनका डाइट प्लान बहुत सिंपल है, जिसे आप भी आसानी से अपनाकर खुद को फिट रख सकते हैं। आइए जानते हैं विराट कोहली (Virat Kohli) सुबह से लेकर रात तक क्या-क्या खाते हैं।
विराट कोहली की डाइट हाई प्रोटीन, लो फैट और संतुलित कार्बोहाइड्रेट पर बेस्ड होती है। वे शाकाहारी खाने को प्रायोरिटी देते हैं और फास्ट फूड या प्रोसेस्ड आइटम्स से दूरी बनाए रखते हैं। उनकी डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां, प्रोटीन शेक, सूखे मेवे और ज्यादा पानी शामिल होता है। (Virat Kohli Diet Plan)
दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान उन्हें सर्वाइकल स्पाइन से जुड़ी समस्याएं हुईं, जिसके बाद उन्होंने मांसाहार छोड़ने का निर्णय लिया। कोहली 2018 से पूरी तरह शाकाहारी हो चुके हैं और उनका मानना है कि इससे उनकी फिटनेस और परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार हुआ है।
कोहली अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से करते हैं। वे अक्सर उबले अंडे या ब्रेड ऑमलेट खाते थे, लेकिन शाकाहारी बनने के बाद उन्होंने इसमें बदलाव किया है। अब वे फ्रूट प्लेट जिसमें पपीता, तरबूज, ड्रैगन फ्रूट और कीवी जैसे फल खाना पसंद करते हैं। इसके साथ वे बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स और कुछ हल्के प्रोटीन वाले आइटम्स लेते हैं। विराट चाय या कॉफी की जगह वे ग्रीन टी पीते हैं। जो उनकी एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है।
विराट कोहली लंच
विराट का लंच बहुत सिंपल और न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। वे दाल, ब्राउन राइस या ब्राउन ब्रेड, लो फैट पनीर, उबली हुई सब्जियां जैसे पालक, लोबिया, या राजमा लेना पसंद करते हैं। कभी-कभी वे सूप और सलाद के साथ भी अपना लंच पूरा करते हैं। इस मील में वे न ज्यादा तेल का इस्तेमाल करते हैं और न ही तीखे मसालों का। उनका मानना है कि हल्का और संतुलित भोजन पाचन के लिए अच्छा होता है और दिन भर हल्कापन महसूस होता है।
डिनर में भी विराट कोहली बेहद सादा खाना पसंद करते हैं। वे रात में रोटी के साथ हरी सब्जियां या दाल लेते हैं। उनका ध्यान रहता है कि रात का खाना हल्का हो और जल्दी खा लिया जाए ताकि नींद अच्छी आए और शरीर को आराम मिले। वे कभी-कभी वेजिटेबल सूप या उबली सब्जियों के साथ भी डिनर कर लेते हैं। तले हुए खाने और भारी चीजों से वे दूर रहते हैं।
Hindi News / Lifestyle News / Virat Kohli Diet: ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में खाते हैं बेहद सादा खाना, जानिए विराट कोहली का सिंपल डाइट प्लान