scriptUP Police Constable Result: पुलिस सिपाही भर्ती का परिणाम जारी, 60,244 पदों पर होगी नियुक्ति,यहां देखें परिणाम | Patrika News
लखनऊ

UP Police Constable Result: पुलिस सिपाही भर्ती का परिणाम जारी, 60,244 पदों पर होगी नियुक्ति,यहां देखें परिणाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

लखनऊMar 13, 2025 / 03:19 pm

ओम शर्मा

Up Police Result
UP Police Constable Result: यह परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को संपन्न हुई थी। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

कैटेगरी वाइज कट-ऑफ जारी

भर्ती बोर्ड ने परीक्षा का परिणाम जारी करने के साथ ही श्रेणीवार कट-ऑफ भी प्रकाशित कर दिया है। अभ्यर्थियों को अपने अंक और कट-ऑफ सूची की जांच करने की सलाह दी गई है ताकि वे आगे की चयन प्रक्रिया के लिए अपनी तैयारी कर सकें।
यह भी पढ़ें

‘जिन्हें रंगों से परहेज है, वो घर नहीं देश छोड़कर चले जाएं, और…’, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का बड़ा बयान

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अब अगले चरण की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शामिल है। बोर्ड द्वारा जल्द ही PET की तारीखें घोषित की जाएंगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध हैं। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को बधाई दी है और उन्हें आगामी चरणों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

Hindi News / Lucknow / UP Police Constable Result: पुलिस सिपाही भर्ती का परिणाम जारी, 60,244 पदों पर होगी नियुक्ति,यहां देखें परिणाम

ट्रेंडिंग वीडियो