scriptशराब दुकान में होली की रात लग गई आग, लपेटे में आया राइस मिल, 5 लाख रुपए का धान स्वाहा: | Holi, liquor shop caught fire, rice mill engulfed fire | Patrika News
महासमुंद

शराब दुकान में होली की रात लग गई आग, लपेटे में आया राइस मिल, 5 लाख रुपए का धान स्वाहा:

CG News: महासमुंद जिले के बागबाहरा में होली के दिन खेतों में पराली पर लगाई गई आग की लपटें राइस मिल तक पहुंच गई। आग ने धान के बोरों को अपनी चपेट में ले लिया।

महासमुंदMar 17, 2025 / 03:19 pm

Shradha Jaiswal

शराब दुकान में होली की रात लग गई आग, लपेटे ने आया राइस मिल, पांच लाख रुपए का धान स्वाहा:
CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा में होली के दिन खेतों में पराली पर लगाई गई आग की लपटें राइस मिल तक पहुंच गई। आग ने धान के बोरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पांच लाख रुपए का धान राख में तब्दील हो गया।
बताया जाता है कि बिहाझर के बालाजी राइस मिल के बाहर खेतों में पराली में आग लगी थी। हवा के झोंकों के साथ इसकी लपटें मिल तक पहुंच गई। भूसे के ढेर के पास लोडिंग के लिए खड़ी दो ट्रैक्टर ट्राली के साथ शेड में रखी धान की बोरियां भी आग की चपेट में आ गईं। इससे हड़कंप मच गया। बाद बागबाहरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगजनी की घटना होली के रंगोत्सव की दोपहर दो बजे के आसपास हुई है।
यह भी पढ़ें

CG News: इन चार जिलों में हुआ नए महिला थाने का शुभारंभ, CM साय ने कही ये बात

CG News: तीन घंटे बाद पाया जा सका काबू

राइस मिल के ओनर मनोज अग्रवाल ने बताया कि वहां धान से भरी करीब 3000 बोरियां जल गई हैं। नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन अनुमानित 5 से 6 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। मिल में आग लगने की सूचना वहां के कर्मचारियों ने मनोज अग्रवाल को दी। इसके अलावा ट्रॉली के टायरों के फटने की आवाज सुन कर ग्रामवासी भी पहुंच गए। तत्काल बागबाहरा से फायर बिग्रेड एवं पानी का टैंकर बुलवा कर आग पर नियंत्रण पाने में 3 घंटे लग गए।
घटना की सूचना मिलते ही बागबाहरा तहसीलदार जुगल किशोर पटेल एवं थाना प्रभारी अजय सिन्हा भी वहां पहुंच गए थे। मनोज अग्रवाल ने बताया कि आग धान की बोरियों के भीतरी भाग तक पहुंच गई थी। जिसे बड़ी मशक्कत पर आग की चपेट में आने से पानी डाल कर नियंत्रण किया गया है। क्षतिग्रस्त धान की बोरियों को समेटने के बाद ही क्षति का आकलन किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि अधिकांश किसान धान कटाई के बाद अपने खेतों में लगी पराली को जला देते हैं। किसान आग लगा देने के बाद अपने घर चले आते हैं। उसके बाद पराली की आग कितना भीषण रूप धारण कर सकता है, उसका यह उदाहरण देखने को मिल रहा है।

पांच लाख रुपए का धान स्वाहा:

पराली जलाने से प्रदूषण भी काफी बढ़ता है। ग्राम वासियों ने ऐसे कृत्य करने वालों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वर्तमान में खरीफ सीजन की धान की फसल कटने के बाद खेतों में पराली जला रहे हैं। जिन खेतों में आग लगाई जा रही है, उसके आसपास के खेतों तक आग की लपटें पहुंच रही हैं। इधर, कृषि विभाग खेतों में पराली जलाने से मना करता है। जुर्माना या कार्रवाई की चेतावनी भी दी जाती है। लेकिन, मौका-मुआयना करने की फुर्सत किसी को नहीं मिल रही है। इस कारण पराली में आग लगा रहे हैं।
महासमुंद में तुमाडबरी के पास स्थित देशी और अंग्रेजी शराब दुकान में होली की रात आग लग गई। लाखों रुपए की शराब जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आबकारी विभाग नुकसान का आंकलन करने में जुटा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च को शुष्क दिवस था। इस कारण दोनाें ही दुकान होली के दिन बंद थी। रात में सुरक्षा गार्ड भी तैनात थे। रात करीब 3.30 बजे के आस-पास आग लग गई। कुछ लोगों को शराब दुकान से भागते हुए भी देखा गया है। आग लगने के बाद पुलिस विभाग और आबकारी विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को दो डिब्बा पेट्रोल, पाइप और सीढ़ी मिले हैं। जिसे जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक किसी शरारती तत्व ने आग लगाई है। कोतवाली थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले की जांच की जा रही है। आबकारी विभाग से अब तक कोई लिखित में जानकारी नहीं आई है कि कितना नुकसान हुआ है। आबकारी विभाग की दुकान में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। शहर में ही यह तीसरी बार शराब दुकान में आग लगी है। दुकान में फायर बॉल या अग्निशमय यंत्र नहीं है। न ही सुरक्षाकर्मियों के पास कोई सुविधाएं मौजूद है।

Hindi News / Mahasamund / शराब दुकान में होली की रात लग गई आग, लपेटे में आया राइस मिल, 5 लाख रुपए का धान स्वाहा:

ट्रेंडिंग वीडियो